भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला में सीजेरियन डिलीवरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल की दो महिला डॉक्टरों के बीच हुई कथित व्हाट्सऐप चैट वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। चैट में बिना स्पष्ट मेडिकल जरूरत के गर्भवती महिलाओं का सीजेरियन किए जाने, मरीजों को देखने की जिम्मेदारी और सरकारी प्रोत्साहन राशि को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
मामले ने इसलिए भी गंभीर रूप ले लिया है, क्योंकि सरकारी अस्पतालों में सामान्य प्रसव की तुलना में सीजेरियन डिलीवरी के बढ़ते आंकड़े सामने आए हैं।
सीजेरियन डिलीवरी पर प्रोत्साहन राशि का मामला
जानकारी के मुताबिक, सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की सीजेरियन डिलीवरी होने पर अस्पताल को 16 हजार रुपये का इंसेंटिव मिलता है। इस राशि का 40 प्रतिशत सीएम फंड, 25 प्रतिशत जीवनदीप समिति और 35 प्रतिशत डॉक्टरों तथा सहयोगी स्टाफ के खाते में भेजे जाने का प्रावधान बताया गया है।आरोप है कि इसी प्रोत्साहन राशि के चलते सुपेला अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के आंकड़े बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच अस्पताल में 257 सीजेरियन डिलीवरी दर्ज की गईं, जबकि इसी अवधि में सामान्य प्रसव की संख्या 195 रही।
दो डॉक्टरों की चैट से सामने आया विवाद
वायरल चैट में एक डॉक्टर दूसरी डॉक्टर को गर्भवती महिलाओं को स्वयं देखने और बिना स्पष्ट मेडिकल संकेत के सीजेरियन किए जाने पर सवाल उठाती नजर आ रही हैंडॉ. मंजू राठौर ने चैट में एलएससीएस (सीजेरियन) वाले मरीजों को देखने से इनकार करते हुए कहा कि यदि उन्होंने मरीज को बुलाया है तो उसकी जिम्मेदारी भी उन्हें ही लेनी चाहिए।वहीं, डॉ. विनीता रत्नानी ने पूरे ओबीएस वार्ड को देखने की जिम्मेदारी का हवाला देते हुए बिना इंडिकेशन के सीजेरियन किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने यह भी कहा कि मरीज निजी हो या किसी अन्य व्यवस्था के तहत आया हो, मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है।
सीजेरियन के बाद गर्भवती महिला की मौत का मामला
रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में जलेबी चौक निवासी एक गर्भवती महिला लेबर पेन होने पर सुपेला अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसकी डिलीवरी की संभावित तारीख 15 अक्टूबर बताई गई थी, लेकिन तारीख से तीन दिन पहले ही सीजेरियन कर दिया गया।बताया गया कि महिला को करीब एक महीने से खांसी थी। इसके बावजूद एनेस्थेटिस्ट और सीजेरियन करने वाली डॉक्टर ने इस स्थिति को ध्यान में नहीं रखा। सीजेरियन के बाद भी महिला की खांसी बनी रही और उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। बाद में निजी अस्पताल ले जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।
अस्पताल प्रभारी ने क्या कहा?
अस्पताल के प्रभारी डॉ. पियाम सिंह ने डॉक्टरों के बीच चल रही तनातनी को स्वीकार किया, लेकिन आयुष्मान इंसेंटिव के लिए बिना मेडिकल जरूरत के सीजेरियन किए जाने के आरोपों को गलत बताया।उनका कहना है कि काम को लेकर डॉक्टरों के बीच कभी-कभी विवाद हो जाता है। अस्पताल प्रभारी के तौर पर दोनों के बीच तालमेल बनाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बिना इंडिकेशन के सीजेरियन किए जाने की जानकारी उन्हें नहीं मिली है और इस मामले में जांच कराई जाएगी।
डॉ. रत्नानी ने आरोपों पर दी सफाई
डॉ. विनीता रत्नानी का कहना है कि उनके अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का सीजेरियन केवल मेडिकल इंडिकेशन मिलने के बाद ही किया जाता है। उन्होंने वायरल चैट को लेकर लगाए जा रहे आरोपों से इनकार किया।दूसरी ओर, डॉ. मंजू राठौर की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई जवाब सामने नहीं आया है।
सीजेरियन के आंकड़े भी खड़े कर रहे सवाल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अप्रैल से सितंबर तक जारी आंकड़ों में कई स्वास्थ्य केंद्रों पर सामान्य और सीजेरियन डिलीवरी के बीच अंतर देखने को मिला है।
स्वास्थ्य केंद्र| सामान्य प्रसव| सीजेरियन
सीएचसी पाटन| 108| 66
सीएचसी अहिवारा| 151| 63
सीएचसी धमधा| 177| 54
सीएचसी कुम्हारी| 64| 0
सीएचसी उतई| 95| 41
सीएचसी बोरी| 97| 0
सीएचसी निकुम| 73| 56
जिला अस्पताल| 1812| 1320
ये आंकड़े अप्रैल से सितंबर 2026 तक के बताए गए हैं।
फिलहाल वायरल चैट, सीजेरियन डिलीवरी के आंकड़ों और गर्भवती महिला की मौत से जुड़े मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले की जांच में क्या तथ्य सामने लाता है और जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.