दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में उधार दिए गए पैसों को वापस लेने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। इस विवाद में स्मृति नगर चौकी प्रभारी एसआई अमित अंडानी की पत्नी मुस्कान और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गीतांजलि सिंह के परिवार के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की नौबत आ गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
बहन की शादी के लिए उधार दिए थे पैसे
मुस्कान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गीतांजलि सिंह ने जुलाई महीने में अपनी बहन रोशनी सिंह की शादी के लिए उनसे पैसे उधार लिए थे। रकम वापस लेने के सिलसिले में उन्हें गीतांजलि के घर बुलाया गया था। वहां गीतांजलि की मां सुनीता सिंह से बातचीत के दौरान रोशनी सिंह ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी।मुस्कान का आरोप है कि इसके बाद उनके साथ हाथ-मुक्कों और थप्पड़ों से मारपीट की गई। इस घटना में उनके बाएं हाथ की कोहनी, दाहिने कान और गले में चोट आने की बात कही गई है।
दिवाली पर पैसे लौटाने की हुई थी बात
वहीं, गीतांजलि सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि मुस्कान ने उनसे उधार ली गई रकम दिवाली पर लौटाने की बात कही थी। घटना वाले दिन वह घर से बाहर थीं। इसी दौरान मुस्कान उनके घर पहुंचीं और उनकी बहन रोशनी सिंह के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की।
गीतांजलि बोलीं- एग्रीमेंट और चेक देने को तैयार थीं
गीतांजलि सिंह का कहना है कि मुस्कान खुद उनके घर पहुंची थीं और विवाद की शुरुआत उन्होंने की। गीतांजलि के मुताबिक, वह पैसे लौटाने के लिए एग्रीमेंट करने और चेक देने को भी तैयार थीं। उन्होंने दो से तीन महीने का समय मांगा था।उनका कहना है कि वह विवाद को बढ़ाना नहीं चाहती थीं और चाहती थीं कि आपसी सहमति से पैसों का हिसाब तय हो जाए, ताकि रकम वापस की जा सके।
पैसों के लेनदेन से जुड़ा है विवाद
दोनों पक्षों के अनुसार, उनके परिवार एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। मुस्कान छठवें फ्लोर पर, जबकि गीतांजलि सिंह दूसरे फ्लोर पर रहती हैं। दोनों परिवारों के बीच पहले से परिचय और आना-जाना था।गीतांजलि के मुताबिक, शादी के समय मुस्कान ने बताया था कि एक ज्वेलरी दुकान में उनके 5 से 6 लाख रुपये फंसे हुए हैं। इस पर उन्होंने दुकान से रकम निकलवाकर शादी में इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया था। बाद में मुस्कान ने अपनी ज्वेलरी भी दी थी, जिस पर करीब साढ़े 4 से 5 लाख रुपये का लोन होने की बात सामने आई।
गीतांजलि का दावा है कि दोनों के बीच जमीन खरीदने और गिरवी रखने को लेकर भी बातचीत हुई थी। उनके अनुसार, पूरे लेनदेन की रकम करीब 12 लाख 20 हजार रुपये थी।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज की FIR
गीतांजलि सिंह के मुताबिक, पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शुरुआत में उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। बाद में बहस के बाद पुलिस ने शिकायत ली और उनकी बहन को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। शाम को मुस्कान की शिकायत पर FIR दर्ज हुई। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी काउंटर FIR दर्ज कराई।फिलहाल मामला पुलिस जांच के दायरे में है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.