रायपुर। दिवाली के बाद छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी रायपुर में पिछले तीन दिनों के दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। धूल, धुएं और दिवाली पर हुई आतिशबाजी के कारण हवा में प्रदूषण के तत्व बढ़े हैं। 8 नवंबर को रायपुर का AQI 83 था, जो 9 नवंबर को घटकर 80 हुआ, लेकिन 10 नवंबर को फिर बढ़कर 96 तक पहुंच गया।
इस दौरान राजधानी की हवा पहले के मुकाबले ज्यादा प्रदूषित रही। हालांकि, प्रदूषण का स्तर देश के कई बड़े शहरों की तुलना में कम दर्ज किया गया।
रायपुर का भाठागांव सबसे ज्यादा प्रदूषित
शहर के अलग-अलग निगरानी केंद्रों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 10 नवंबर को भाठागांव बस टर्मिनल में सबसे ज्यादा 135 AQI दर्ज किया गया। यह प्रदूषण की मध्यम श्रेणी में आता है।वायु गुणवत्ता पर नजर रखने वाली वेबसाइट AQI.in के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे रायपुर दुनिया के 60वें सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल था।उस समय हवा की गुणवत्ता गंभीर नहीं, बल्कि मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई थी। बिलासपुर और भिलाई में भी वायु गुणवत्ता की स्थिति संतोषजनक नहीं रही और दोनों शहरों में प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में पहुंच गया।
AQI के स्तर से समझें हवा की गुणवत्ता
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के अनुसार, 0 से 50 तक AQI अच्छा माना जाता है। 51 से 100 तक संतोषजनक और 101 से 200 तक मध्यम प्रदूषण की श्रेणी में आता है।इस लिहाज से रायपुर का औसत AQI 96 संतोषजनक श्रेणी में रहा, जबकि भाठागांव का 135 AQI मध्यम प्रदूषण की श्रेणी में दर्ज किया गया।
भिलाई के एम्स क्षेत्र में भी बढ़ा प्रदूषण
भिलाई के एम्स क्षेत्र में भी वायु गुणवत्ता में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यहां 9 नवंबर को AQI 76 दर्ज किया गया था, जो 10 नवंबर को बढ़कर 98 हो गया।शहर की घनी आबादी से कुछ दूर होने के बावजूद व्यावसायिक गतिविधियों और वाहनों की आवाजाही के कारण यहां प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया।
तीन दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों का AQI
10 नवंबर को निगरानी केंद्रों पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार:
- एम्स: 98 AQI
- भाठागांव: 135 AQI
- कृषक नगर: 89 AQI
- सिलतरा: 62 AQI
- रायपुर शहर का औसत: 96 AQI
सिलतरा में प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत कम
रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में बाकी इलाकों की तुलना में प्रदूषण का स्तर कुछ कम दर्ज किया गया। यहां 10 नवंबर को AQI 62 रहा।इसके पीछे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पौधारोपण के लिए किए गए प्रयासों को एक वजह बताया जा रहा है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर भी जोर दिया जा रहा है।कुल मिलाकर दिवाली के बाद रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदूषण के स्तर पर नजर रखना जरूरी होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.