छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। दिन में भले ही गर्मी का एहसास हो रहा हो, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
9 नवंबर को अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।
रायपुर में भी सामान्य से नीचे रहा तापमान
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री कम रहा।
इन शहरों में भी बढ़ी ठंड
प्रदेश के अन्य शहरों में भी रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री, जगदलपुर में 14.1 डिग्री, दुर्ग में 15 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 15.9 डिग्री और बिलासपुर में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं, दिन के तापमान में दुर्ग 31.8 डिग्री के साथ सबसे आगे रहा। राजनांदगांव में 30.5 डिग्री, जगदलपुर में 30.4 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 29.9 डिग्री और बिलासपुर में 29.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
अगले दो दिनों तक मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं और न ही किसी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है।राजधानी रायपुर में भी आसमान साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड का असर और महसूस हो सकता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.