रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। प्रदेश में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। हालात ऐसे हैं कि दिन में गर्मी का असर कम हो गया है, वहीं रात के समय ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और औसत न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री कम दर्ज किया गया है।
कई शहरों में सामान्य से नीचे रहा पारा
प्रदेश के अलग-अलग शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। इसी तरह बिलासपुर में 0.7 डिग्री, माना में 0.6 डिग्री, दुर्ग में 0.4 डिग्री और अंबिकापुर में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।हालांकि, जगदलपुर में तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री और राजनांदगांव में 1.8 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।
अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड, दुर्ग में दिन का तापमान सबसे अधिक
रात के तापमान की बात करें तो अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रारोड में 14 डिग्री और जगदलपुर में 14.4 डिग्री तापमान रहा।इसके अलावा माना में 15.4 डिग्री, दुर्ग में 15.2 डिग्री और बिलासपुर में 16.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।वहीं दिन के समय दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। राजनांदगांव में 30.5 डिग्री, जगदलपुर में 29.6 डिग्री और बिलासपुर में 29.1 डिग्री तापमान रहा। पेंड्रारोड और अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में मौसम शुष्क, बारिश की संभावना कम
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में बारिश कराने वाली गतिविधियों का खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है।इसके बावजूद प्रदेश में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन रही हैं। यही वजह है कि फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है।
अगले 5 दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है और न ही किसी तरह का बारिश संबंधी अलर्ट जारी किया गया है।फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भी लोगों को दिन में सामान्य मौसम और रात में हल्की ठंड का एहसास हो सकता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.