दुर्ग। जिले में महिलाओं को निशाना बनाकर मोबाइल, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात छीनने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जिले के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में झपटमारी की सात वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदातों में इस्तेमाल की गई बाइक सहित करीब 3 लाख 60 हजार रुपये का सामान बरामद किया है।
लगातार सामने आ रही झपटमारी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर खुर्सीपार पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम में संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी शामिल किया गया।
CCTV फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की। इसके साथ ही तकनीकी जानकारी और मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू की गई। लगातार निगरानी और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
हाईवे और ओवरब्रिज पर महिलाओं को बनाता था निशाना
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुर्सीपार थाना क्षेत्र में दो वारदातों को अंजाम दिया था। पहली घटना तुलसी ट्रेडर्स के सामने खुर्सीपार चौक पर हुई, जहां महिला से मोबाइल और जेवर छीन लिए गए। दूसरी वारदात डबरापारा ओवरब्रिज पर हुई, जहां आरोपी एक बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में नकदी और जरूरी दस्तावेज रखे थे।इसके अलावा पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मोबाइल छीनने की घटना सामने आई थी। जामुल थाना क्षेत्र के नंदिनी रोड पर सोने के जेवर और नकदी से भरा बैग छीना गया था। छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस ओवरब्रिज पर भी बैग छीनने की वारदात हुई थी।वहीं, सुपेला थाना क्षेत्र में चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास और ओवरब्रिज पर दो अलग-अलग घटनाएं हुई थीं। इन वारदातों में बैंक से जुड़े दस्तावेज, कार्ड और आभूषण छीन लिए गए थे।
बाइक समेत 3.60 लाख रुपये का सामान बरामद
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मण राव (29), पिता एस. सीमान्चल राव, निवासी डीएमसी तालाब, कुम्हारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से होंडा सीबी शाइन मोटरसाइकिल, 5 ग्राम सोने का सिक्का, टूटा हुआ सोने का मंगलसूत्र और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।इसके अलावा दो बड़े पर्स और बैग, 1,300 रुपये नकद, दो बैंक पासबुक, एक चेकबुक, डायरी और अलग-अलग बैंकों के एटीएम व डेबिट कार्ड भी जब्त किए गए हैं।बरामद सामान में राशन कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज भी शामिल हैं।
चार थाना क्षेत्रों की सात वारदातों का खुलासा
पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम की कार्रवाई से जिले के चार थाना क्षेत्रों में दर्ज झपटमारी के सात मामलों का खुलासा हुआ है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.