दुर्ग, 12 नवंबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। इस संबंध में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर प्रेस वार्ता के माध्यम से पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी साझा की।
कलेक्टर ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जा चुका है। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक सभी मतदान केंद्रों में कार्यालयीन दिवसों के दौरान मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त आवेदनों का निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत नागरिक मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने, अपात्र या मृत मतदाताओं के नाम हटवाने तथा व्यक्तिगत विवरण में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रारूप-6 में नया नाम जुड़वाने, प्रारूप-7 में नाम विलोपन तथा प्रारूप-8 में नाम एवं अन्य प्रविष्टियों में संशोधन या एक ही विधानसभा क्षेत्र में निवास स्थान बदलने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।
ऐसे युवा जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे प्रारूप-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 की अर्हता तिथियों के आधार पर भी पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
नागरिक सतत अद्यतीकरण व्यवस्था के अंतर्गत भी कार्यालयीन दिवसों में किसी भी दिन संबंधित तहसील कार्यालय में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के लिए आवेदन दे सकते हैं। पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होने पर संबंधित निर्वाचक अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन, संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in तथा Voter Helpline App के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी पोर्टल और ऐप पर मतदाता सूची में अपना नाम भी खोजा जा सकता है।
अभियान से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए नागरिक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, रायपुर के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
प्रारंभिक मतदाता सूची के अनुसार जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों सहित साजा एवं बेमेतरा विधानसभा क्षेत्रों के आंशिक हिस्सों में कुल 12 लाख 63 हजार 157 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6 लाख 28 हजार 280 पुरुष, 6 लाख 34 हजार 836 महिला और 41 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इस तरह प्रारंभिक सूची में पुरुषों की तुलना में 6 हजार 556 महिला मतदाता अधिक हैं। इन क्षेत्रों में कुल 1,742 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है—
आयु वर्ग के आधार पर जारी आंकड़ों के अनुसार 18 से 19 वर्ष के 7,959, 20 से 29 वर्ष के 2 लाख 44 हजार 279, 30 से 39 वर्ष के 3 लाख 60 हजार 419, 40 से 49 वर्ष के 2 लाख 69 हजार 361 तथा 50 से 59 वर्ष के 2 लाख 6 हजार 409 मतदाता दर्ज हैं।
इसी तरह 60 से 69 वर्ष आयु वर्ग में 1 लाख 13 हजार 346, 70 से 79 वर्ष में 48 हजार 733 तथा 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12 हजार 651 मतदाता शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक जिले में 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है।
निर्वाचन विभाग ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और नाम छूटने, गलत प्रविष्टि या अन्य किसी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.