दुर्ग, 12 नवंबर 2026। पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण और प्रकृति से भावनात्मक जुड़ाव की मिसाल पेश कर रहे ग्राम डूंडेरा निवासी रोम शंकर यादव समाज में हरियाली का संदेश फैला रहे हैं। अपनी संस्था ‘हितवा संगवारी’ के माध्यम से वे पौधारोपण को सामाजिक अभियान का रूप दे रहे हैं। उनकी इस पहल की खास बात यह है कि वे जीवन के खुशियों भरे पलों से लेकर अपनों की स्मृतियों तक को पौधों और वृक्षों के माध्यम से संजोने का प्रयास कर रहे हैं।
रोम शंकर यादव और उनकी टीम ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए एक अभिनव अभियान शुरू किया है। इसके तहत बच्चों के जन्मदिन, प्रियजनों के निधन, पुण्यतिथि और महापुरुषों की जयंती जैसे विशेष अवसरों पर पौधारोपण किया जाता है। संस्था का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि जीवन का हर खास अवसर प्रकृति को समर्पित किया जा सकता है। जन्मदिन पर लगाया गया पौधा बच्चे के साथ बढ़ता है, वहीं किसी दिवंगत व्यक्ति की स्मृति में लगाया गया वृक्ष उनकी यादों को वर्षों तक जीवंत बनाए रखता है।
‘हितवा संगवारी’ संस्था की यह पहल केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करने का प्रयास भी है। रोम शंकर यादव का मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के किसी खास अवसर पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। इससे न केवल वर्तमान पर्यावरण बेहतर होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ, सुंदर और हरित वातावरण मिल सकेगा।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके निस्वार्थ योगदान और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से रोम शंकर यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
मुख्यमंत्री से मिले इस आत्मीय संदेश से अभिभूत रोम शंकर यादव ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह प्रोत्साहन उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इससे उन्हें तथा उनकी पूरी टीम को पर्यावरण संरक्षण के अभियान को और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली है।
रोम शंकर यादव ने संकल्प व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपनी टीम के साथ पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को निरंतर जारी रखेंगे। उनकी यह पहल समाज को एक सार्थक संदेश दे रही है कि खुशियों को पौधों के रूप में और अपनों की यादों को वृक्षों के रूप में सहेजा जा सकता है। वास्तव में, एक पौधा लगाना केवल धरती को हरा-भरा बनाना नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन, स्वच्छता और उम्मीद का उपहार देना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.