दुर्ग। पोटियाकला वार्ड का कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने गुरुवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। नागरिकों ने सड़क, नाली, साफ-सफाई और पेयजल सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों से उन्हें अवगत कराया।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने मौके पर मौजूद नगर निगम आयुक्त और संबंधित इंजीनियरों को नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वार्ड में सड़कों और नालियों की जरूरत के अनुसार मरम्मत कराई जाए, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित हो और लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
अधूरे विकास कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश
मंत्री गजेंद्र यादव ने सड़क और नाली निर्माण के जिन कार्यों में देरी हो रही है या जो अधूरे हैं, उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्ड की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों में तेजी लाने और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका सकारात्मक परिणाम जमीन पर भी दिखाई देना चाहिए। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नागरिकों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं
मंत्री ने कहा कि वार्डों में पहुंचकर नागरिकों से सीधे संवाद करने का उद्देश्य उनकी समस्याओं को समझना और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।पोटियाकला के दोनों वार्डों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनमें स्कूल की बाउंड्रीवाल, कबीर भवन में पेवर ब्लॉक, दशहरा मैदान में हाईमास्ट लाइट, सीमेंटीकरण सड़क, दो सामाजिक भवन और मंदिर का जीर्णोद्धार जैसे कई कार्य शामिल हैं।इसके अलावा क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों को लेकर भी मंत्री गजेंद्र यादव ने वार्डवासियों के साथ चर्चा की और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.