दुर्ग, 12 नवंबर 2026। विश्व स्तर पर इबोला वायरस रोग के प्रसार की वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार के निर्देशानुसार आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता और व्यवस्थाओं का आकलन करने के उद्देश्य से 12 नवंबर को जिला चिकित्सालय, दुर्ग में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉकड्रिल राज्य एवं जिला स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। राज्य की ओर से उप संचालक एवं राज्य सर्विलेंस अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी, एम्स रायपुर की डॉ. माधवी तथा राज्य एंटोमोलॉजिस्ट डॉ. चयनिका मौजूद रहीं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ. मनोज दानी के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास में जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, सिविल सर्जन डॉ. आशीष कुमार मिंज, डॉ. आलोक रामटेके, डॉ. आर.के. मल्होत्रा, डॉ. पूजा वर्मा, डॉ. अंकिता राउत, डॉ. उन्नयन साहू, डॉ. सौरीन चौटर्जी सहित मैट्रन, स्टाफ नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
मॉकड्रिल का प्रमुख उद्देश्य इबोला वायरस के संभावित मरीज की पहचान से लेकर उसके उपचार, आइसोलेशन, नमूना संग्रहण, परिवहन और रिपोर्टिंग तक की संपूर्ण प्रक्रिया की कार्यक्षमता जांचना था। अभ्यास के दौरान यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया कि किसी संदिग्ध मरीज के सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार तत्काल कार्रवाई कर सके।
इसके साथ ही आइसोलेशन सेंटर में संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी संसाधनों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की उपलब्धता का भी आकलन किया गया।
अभ्यास के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। इसके लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई), विशेष रूप से इबोला संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित पीपीई किट तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
मॉकड्रिल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग ने संभावित आपातकालीन स्थिति में मरीजों को सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, संक्रमण के प्रसार को रोकने और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारियों का परीक्षण किया। इस तरह का अभ्यास किसी भी संभावित संक्रामक बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक सतर्क, सक्षम और तैयार रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.