होम / छत्तीसगढ़ / मगरलोड में सजेगा साहित्य और सम्मान का भव्य मंच, ‘सगुन चिरैया स्मारिका 2026’ का होगा विमोचन दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति रहेगी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
छत्तीसगढ़
धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड में दिशाबोध विभूति मंच छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य सम्मान समारोह एवं साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा, पर्यावरण और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण साहित्यिक स्मारिका ‘सगुन चिरैया 2026’ का विमोचन होगा। इस स्मारिका के मुख्य संपादक डॉ. मनी मनेश्वर ‘ध्येय’ हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में असंग देव कबीर आश्रम, सोनपैरी रायपुर के संत देवकर साहेब जी उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार रामेश्वर शर्मा करेंगे।
समारोह में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और साहित्यकारों की विशेष उपस्थिति रहेगी। इनमें जनपद अध्यक्ष मगरलोड विरेन्द्र कुमार साहू, जिला पंचायत सभापति टीकाराम कंवर, समाजसेवी चांदन बाफना, डॉ. गिरिश साहू, जिला पंचायत सदस्य मीना डेमू साहू, जनपद सदस्य केवल राम कंवर, सरपंच भोजराम साहू, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवानंद गौतम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
इसके अलावा साहित्यकार डॉ. इन्द्रदेव यदु, राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक डॉ. मुन्नालाल देवदास, साहित्य परिषद के पदाधिकारी मकसुदन राम साहू ‘बरीवाला’, राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता प्रेमप्रकाश साहू, सुनिता साहू, पुनूराम साहू ‘राज’ और डॉ. दीनदयाल साहू सहित कई प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं समाजसेवी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण संकल्प सेवा संस्थान, नवागांव बुड़ेनी के दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग बच्चों द्वारा दी जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। इन बच्चों की प्रतिभा और कला को मंच प्रदान करने के साथ ही उनकी प्रस्तुति समारोह को विशेष बनाएगी।
इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर उनके योगदान को प्रोत्साहित किया जाएगा। साहित्यिक विमर्श, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के जरिए यह आयोजन क्षेत्र में साहित्य एवं सामाजिक चेतना को नई दिशा देने का प्रयास करेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.