दुर्ग, 12 नवंबर 2026। नगर निगम दुर्ग क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 54 स्थित आबादी बस्ती पोटियाकला में पीलिया के संभावित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। प्रभावित क्षेत्र में संक्रमण की स्थिति का पता लगाने और नए मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य अमले द्वारा लगातार सर्वे एवं निगरानी की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देश तथा जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी, सीटी प्रोग्राम मैनेजर, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट श्रीमती रितिका सोनवानी, बीईटीओ, स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनें शामिल रहीं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 12 नवंबर 2026 तक प्रभावित क्षेत्र के कुल 286 घरों का सर्वे किया जा चुका है। सर्वे के दौरान पीलिया का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है। वहीं 7 नवंबर से 12 नवंबर तक कुल 9 मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से एक मरीज का शासकीय अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि अन्य मरीज घर पर ही चिकित्सकीय देखरेख में उपचार ले रहे हैं।
राहत की बात यह है कि प्रभावित क्षेत्र में पीलिया से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। वर्तमान में सभी मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई गई है।
संक्रमण के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, दुर्ग द्वारा प्रभावित क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों से पानी के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दे रही है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि उल्टी होना, भूख नहीं लगना, थकान महसूस होना, पेट में लगातार दर्द रहना और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। ऐसे लक्षण होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें और आवश्यक जांच कराएं।
स्वास्थ्य विभाग ने पीलिया से बचाव के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी है। नागरिकों को पानी उबालकर पीने, सड़े-गले फल एवं सब्जियों का सेवन नहीं करने तथा फिलहाल बाहर के खाने और मांसाहार से परहेज करने की सलाह दी गई है। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि पीलिया के लक्षण सामने आने पर घबराने के बजाय समय पर जांच और उपचार कराना जरूरी है। नागरिक सतर्कता बरतें, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें और संक्रमण के प्रसार को रोकने में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.