रायपुर। छत्तीसगढ़ के करीब 2,883 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सब्बू को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। अक्टूबर 2026 के तीसरे सप्ताह में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारियों ने उसे पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद से वह UAE अधिकारियों की हिरासत में है और अब उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि इस मामले से जुड़ी जरूरी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। हालांकि, विकास अग्रवाल को भारत कब लाया जाएगा, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
शराब सिंडिकेट के पैसों का हिसाब संभालता था विकास
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में विकास अग्रवाल की भूमिका को अहम बताया गया है। एजेंसी के मुताबिक, वह कथित शराब सिंडिकेट में पैसों का हिसाब-किताब संभालता था।आरोप है कि वह डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंसधारियों से कमीशन वसूलता था। इसके बाद यह रकम अनवर ढेबर तक पहुंचाई जाती थी। ED ने उसे सिंडिकेट के पैसों के लेन-देन की अहम कड़ी बताया है।
2019 से 2023 के बीच 2,883 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप
ED के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2019 से 2023 के बीच शराब सिंडिकेट ने अलग-अलग तरीकों से 2,883 करोड़ रुपये से अधिक की कथित अवैध कमाई की।जांच में सरकारी शराब दुकानों से बिना हिसाब बिक्री, शराब की खरीद कीमतों में गड़बड़ी और विदेशी शराब के लाइसेंस से जुड़े कमीशन वसूलने जैसे आरोप सामने आए हैं। इस मामले में जांच एजेंसियां अब तक कई चार्जशीट दाखिल कर चुकी हैं।
भारत आने पर कमीशन नेटवर्क से जुड़े खुलासों की उम्मीद
विकास अग्रवाल की गिरफ्तारी को जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उसके भारत आने के बाद ED शराब सिंडिकेट के कमीशन नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और कथित घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ कर सकती है।जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान सिंडिकेट से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं।
क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला?
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। एजेंसी ने इस मामले में ACB में FIR दर्ज कराई है। FIR में 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले का उल्लेख किया गया है।ED की जांच के अनुसार, तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के कथित सिंडिकेट के जरिए इस पूरे मामले को अंजाम दिया गया था।
फरवरी 2019 में बनाया गया था सिंडिकेट
जांच के अनुसार, कारोबारी अनवर ढेबर ने कथित सिंडिकेट तैयार करने के लिए फरवरी 2019 में जेल रोड स्थित होटल वेलिंगटन में प्रदेश की तीन डिस्टिलरी के मालिकों की बैठक बुलाई थी।इस बैठक में छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी से नवीन केडिया, भाटिया वाइंस प्राइवेट लिमिटेड से भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया और प्रिंस भाटिया शामिल हुए थे।
इसके अलावा वेलकम डिस्टिलरी से राजेंद्र जायसवाल उर्फ चुन्नू जायसवाल, हीरालाल जायसवाल और नवीन केडिया के संपर्क अधिकारी संजय फतेहपुरिया भी बैठक में पहुंचे थे। बैठक में एपी त्रिपाठी और अरविंद सिंह की मौजूदगी भी बताई गई है।फिलहाल विकास अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में आगे की जांच और पूछताछ पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। भारत प्रत्यर्पण के बाद शराब घोटाले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.