दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। दुर्ग के जंजगिरी गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नक्सलवाद, बस्तर के विकास और नक्सल मुक्त पंचायतों को आर्थिक सहायता देने के वादे पर सरकार को घेरा।
भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री लगातार बस्तर का दौरा कर रहे हैं, लेकिन वहां के लोगों को विकास के रूप में क्या मिला, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासनकाल में नक्सलवाद कमजोर हुआ था और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में नक्सलवाद चरम पर था।
पूर्व मुख्यमंत्री ने नक्सल मुक्त होने वाली पंचायतों को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा पर भी सवाल उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि अब तक कितनी पंचायतों को यह राशि मिली है और घोषित रकम कहां है? साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि नक्सलवाद के नाम पर बस्तर की संपत्ति अडाणी को सौंपने का माहौल बनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर भी बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं के नारों और बयानों पर निशाना साधते हुए मध्यप्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों को भी घेरा।वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से राहुल गांधी को बहस की चुनौती दिए जाने पर भूपेश बघेल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी को बहस की चुनौती दी जाती है, तो दूसरी तरफ संसद में संबंधित मुद्दे पर चर्चा नहीं होने दी जाती। बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार करने की मांग की।इसके अलावा भूपेश बघेल ने देश में 3 करोड़ घुसपैठियों के होने के दावे पर भी केंद्र सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार को 12 साल हो चुके हैं, ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई है।
भूपेश बघेल ने बस्तर के विकास, नक्सल मुक्त पंचायतों को 1 करोड़ रुपये देने के वादे और घुसपैठियों के मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.