दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दीपावली के अगले दिन दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र के जंजगिरी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की पारंपरिक गौरा-गौरी पूजा में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए हाथ पर सोंटे की मार खाई। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में धान खरीदी और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
भूपेश बघेल ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती, तो इस साल किसानों को 3385 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का भुगतान मिलता।
कांग्रेस सरकार में बढ़ता था समर्थन मूल्य
पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार की किसान न्याय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार के दौरान किसानों को प्रति एकड़ 9 हजार रुपये की सहायता दी जाती थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी शुरू की थी, जो वर्ष 2023 तक बढ़कर 2850 रुपये प्रति क्विंटल हो गई थी।बघेल के मुताबिक, यदि कांग्रेस की सरकार फिर से होती, तो पिछले तीन वर्षों में समर्थन मूल्य में हुई 285 रुपये की बढ़ोतरी को जोड़कर किसानों को 3385 रुपये प्रति क्विंटल मिलते।
धान खरीदी की तैयारियों पर उठाए सवाल
भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार धान खरीदी की पर्याप्त तैयारी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कई सहकारी समितियों में किसानों के खेतों का रकबा कम कर दिया गया है। कई किसानों की 10 एकड़ जमीन में से एक या दो एकड़ का रकबा काट दिया गया है, जिससे उन्हें अपनी पूरी उपज बेचने में परेशानी हो सकती है।उन्होंने बताया कि वे एक दिन पहले अपने गांव गए थे, जहां कोटवार ने किसानों की सूची दिखाकर रकबा काटे जाने की जानकारी दी। बघेल ने आशंका जताई कि ऐसी स्थिति दूसरे गांवों में भी हो सकती है।
पटवारी हड़ताल और चावल जमा होने का मुद्दा भी उठाया
पूर्व मुख्यमंत्री ने पटवारियों की हड़ताल का जिक्र करते हुए कहा कि इसके कारण धान खरीदी की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने पिछले साल खरीदे गए धान से तैयार चावल के भारतीय खाद्य निगम (FCI) में जमा होने की स्थिति पर भी सवाल उठाए।बघेल के अनुसार, पिछले साल खरीदे गए धान से तैयार चावल में से अब तक केवल 25 प्रतिशत चावल ही FCI में जमा हुआ है, जबकि 75 प्रतिशत चावल जमा होना बाकी है।उन्होंने सवाल उठाया कि जब पिछले साल के चावल का उठाव और जमा करने की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हुई है, तो इस साल खरीदे जाने वाले धान की मिलिंग और उसके निपटारे की व्यवस्था सरकार कैसे करेगी?भूपेश बघेल ने कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार के सामने कई सवाल हैं, लेकिन अब तक तैयारियां जमीन पर दिखाई नहीं दे रही हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.