छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बाद किसानों के रिकॉर्ड और टोकन व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया है कि जिले के 2 हजार से अधिक किसानों के 8,365 खसरे पोर्टल पर अपडेट नहीं हुए हैं। उनका कहना है कि कई किसानों का रकबा शून्य या वास्तविक रकबे से कम दर्ज होने के कारण उन्हें धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिल पा रहा है।
कांग्रेस के इन आरोपों पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने पांच साल के कार्यकाल को भूल गई है। उस समय किसानों को यूरिया, डीएपी और यहां तक कि धान खरीदी के लिए बोरे तक के लिए आंदोलन करना पड़ता था।
बोरे की कीमत को लेकर कांग्रेस पर निशाना
मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि वे खुद किसान हैं और खेती करते हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस समय सामान्य तौर पर 12 से 15 रुपये में मिलने वाला बोरा 55 रुपये तक में बेचना पड़ता था। धान खरीदी के दौरान किसानों को बोरे के लिए भी परेशान होना पड़ता था।
उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने 300 से अधिक नए धान खरीदी केंद्र बनाए हैं। साथ ही चक्रवात से फसल प्रभावित होने वाले किसानों के हित में विशेष व्यवस्था भी की गई है।मंत्री के मुताबिक, किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की घोषित दर के आधार पर भुगतान का लाभ दिया जाएगा।उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि किसी किसान की फसल खराब होने के कारण केवल 12 क्विंटल धान हुआ है, तो भी उसे शेष 9 क्विंटल की राशि का लाभ दिया जाएगा। यानी किसान को 21 क्विंटल के हिसाब से मिलने वाली पूरी राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
चार किस्तों में भुगतान को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल
गजेंद्र यादव ने कांग्रेस सरकार के दौरान धान खरीदी के भुगतान को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2500 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी की बात कही थी, लेकिन किसानों को भुगतान चार किस्तों में किया जाता था। उनके अनुसार, अंतिम किस्त की राशि भी काट ली जाती थी।मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल की व्यवस्थाओं को भी याद करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार किसानों से बेहतर व्यवस्था और पारदर्शिता के साथ धान खरीदी कर रही है।
कांग्रेस ने उठाया किसानों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी का मुद्दा
वहीं, दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जिले के किसानों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि 8,365 खसरे पोर्टल पर अपडेट नहीं होने से कई किसानों का पंजीयन और टोकन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।कांग्रेस के मुताबिक, कुछ किसानों का रकबा शून्य तो कुछ का वास्तविक रकबे से कम दर्ज है। इसके कारण किसानों को धान बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।फिलहाल धान खरीदी की व्यवस्था और किसानों के रिकॉर्ड को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी जारी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.