छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अस्थियां मुक्तिधाम से गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पूजा-पाठ के बाद अस्थियां ले लीं। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में इस तरह की घटना पहले भी दो बार हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मुक्तिधाम से 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अस्थियां गायब हो गईं। घटना गुरुर ब्लॉक के खेरवाही गांव की है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से कर अस्थियां वापस दिलाने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, खेरवाही निवासी 94 वर्षीय विद्यावती रखमणी शर्मा का 12 नवंबर की रात करीब 11 बजे निधन हो गया था। 13 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे गांव के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।परिवार के सदस्य 14 नवंबर की शाम जब मुक्तिधाम पहुंचे, तो चिता की राख में अस्थियां तलाशने पर वे गायब मिलीं। मौके पर नारियल और दिया रखा हुआ था। यह देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पूजा-पाठ करने के बाद अस्थियां उठा लीं।
परिवार ने पुलिस से की शिकायत
बुजुर्ग महिला की पोती स्मृति शर्मा ने बताया कि उनकी दादी की अस्थियां 94 साल तक सुरक्षित रहीं, लेकिन निधन के बाद परिवार उन्हें सुरक्षित नहीं रख पाया। घटना के बाद परिवार में भय और चिंता का माहौल है।परिजनों ने गुरुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से अस्थियों की तलाश कर उन्हें वापस दिलाने की मांग की है। परिवार का कहना है कि अस्थियां प्रयागराज ले जाकर गंगा में विसर्जित करने की उनकी इच्छा थी।बुजुर्ग महिला के बेटे रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने भी पुलिस से मामले में जांच कर अस्थियां गायब करने वाले व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
ग्रामीणों के मुताबिक, खेरवाही के मुक्तिधाम से अस्थियां गायब होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीण इंद्रजीत सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2025 में उनके पिता के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के दौरान अस्थियां गायब हो गई थीं। उस समय गांव में इसकी जानकारी दी गई, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।
शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस
गुरुर टीआई मुकेश सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। फिलहाल परिजन धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। उनके बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.