समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

तूफान ‘अकवान’ का छत्तीसगढ़ में असर, बदला मौसम का मिजाज; 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का प्रभाव दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली है। गुरुवार रात करीब 11 बजे के बाद रायपुर में ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। तापमान में गिरावट आने से ठंड का एहसास बढ़ गया। वहीं, कुछ स्थानों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/95520112026095914.jpeg

मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह रायपुर समेत प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।अलर्ट वाले जिलों में रायपुर के अलावा बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद शामिल हैं।

बंगाल की खाड़ी में बना है चक्रवाती तूफान

मौसम संबंधी जानकारी के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट की ओर बढ़ रहा है। इसके गोपालपुर के आसपास तट से टकराने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

प्रदेश में दो दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 नवंबर को बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद और महासमुंद में यलो अलर्ट जारी किया गया है।वहीं, 21 नवंबर को बस्तर संभाग के सभी जिलों के साथ रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, रायगढ़, जशपुर और सरगुजा में बारिश की संभावना जताई गई है।कुछ स्थानों पर तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी है।

रायपुर में सामान्य से कम रहा तापमान

मौसम विभाग के 19 नवंबर के आंकड़ों के अनुसार, रायपुर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा।प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 30 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम में आए इस बदलाव के बीच मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.