दुर्ग के चर्चित श्रीराम यादव हत्याकांड में अदालत ने चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, पूर्व भाजपा पार्षद अजय दुबे को साजिश और संरक्षण देने के आरोपों से बरी कर दिया गया है।
दुर्ग के चर्चित श्रीराम यादव हत्याकांड में करीब ढाई साल बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं, मामले में आरोपी रहे दुर्ग नगर निगम के पूर्व भाजपा पार्षद अजय दुबे को साजिश और संरक्षण देने के आरोपों से बरी कर दिया गया है।
प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शेख अशरफ की अदालत ने 18 नवंबर 2026 को यह फैसला सुनाया। अदालत ने अक्षत दुबे उर्फ मान्या, शुभम शर्मा, वंश राजपूत और अमिताभ उर्फ चंदू को हत्या और रास्ता रोकने का दोषी ठहराया। अक्षत और शुभम को आर्म्स एक्ट के तहत भी सजा सुनाई गई है।
अदालत ने हत्या के मामले में चारों दोषियों को आजीवन कारावास और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है। रास्ता रोकने के मामले में एक महीने की साधारण कैद और 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा चारों को आपराधिक साजिश के मामले में भी दोषी ठहराया गया।
अक्षत और शुभम को सार्वजनिक स्थान पर बटनदार चाकू रखने और इस्तेमाल करने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत दो और तीन साल की सश्रम कैद सुनाई गई। दोनों पर अलग-अलग धाराओं में 500-500 रुपये जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस ने अक्षत के पास से 10 इंच और शुभम के पास से करीब 6.5 इंच लंबा चाकू बरामद किया था।अभियोजन के मुताबिक, 21 मई 2024 की रात करीब 8:15 बजे गंजपारा नाका चौक पर श्रीराम यादव उर्फ मंत्री को दो बाइक से पहुंचे हमलावरों ने घेर लिया था। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर चाकू और कड़े से हमला किया। गंभीर चोटों के कारण श्रीराम यादव की मौत हो गई थी।मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने चश्मदीदों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पुलिस जांच और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया। अभियोजन पक्ष ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की गवाही और मेडिकल दस्तावेज भी प्रस्तुत किए।
मामले में मुन्ना और बलराम यादव की गवाही महत्वपूर्ण रही। अदालत ने दोनों के बयानों में ऐसा कोई बड़ा अंतर नहीं पाया, जिससे उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठे। मुन्ना ने बताया कि अक्षत और शुभम ने चाकू से हमला किया था, जबकि अमिताभ ने कड़े से वार किया। बलराम यादव ने भी बताया कि दो बाइक से पहुंचे हमलावरों ने श्रीराम यादव का रास्ता रोककर हमला किया था।घायल श्रीराम यादव ने अस्पताल और घटनास्थल पर मौजूद लोगों को हमलावरों के नाम बताए थे। इस मामले में कई गवाहों के बयान अदालत में दर्ज किए गए। पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टर वैशाली साहू ने बताया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से चोटें आई थीं और अधिक रक्तस्राव के कारण हाइपोवोलेमिक शॉक हुआ था।सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने वीडियो आर्टिकल डी-01 की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। अदालत ने पाया कि वीडियो किसने बनाया था, यह स्पष्ट नहीं हो सका और उसे प्रमाणित करने के लिए जरूरी दस्तावेज भी पेश नहीं किए गए। इसलिए वीडियो को भरोसेमंद सबूत नहीं माना गया।
हथियारों की बरामदगी को लेकर भी बचाव पक्ष ने सवाल उठाए। हालांकि अदालत ने जांच अधिकारी और गवाहों के बयानों को सही माना। अदालत के अनुसार, हथियारों की बरामदगी को अलग रखे जाने पर भी चश्मदीदों की गवाही आरोपियों को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त थी।मामले में पूर्व भाजपा पार्षद अजय दुबे पर हत्या की साजिश रचने और एक आरोपी को छिपाने या संरक्षण देने का आरोप था। अदालत ने मोबाइल और कॉल डिटेल रिकॉर्ड समेत उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की, लेकिन उनके खिलाफ आरोप साबित नहीं हो सके।अदालत ने कहा कि आपराधिक साजिश साबित करने के लिए आरोपियों के बीच योजना और सहमति के ठोस सबूत जरूरी हैं। ऐसे साक्ष्य नहीं मिलने पर अजय दुबे को साजिश और संरक्षण देने के आरोपों से बरी कर दिया गया।
अदालत ने माना कि श्रीराम यादव की हत्या से उनके परिवार को मानसिक क्षति पहुंची है। पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए फैसले की प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग को भेजने का निर्देश दिया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.