छत्तीसगढ़ में लगातार घट रही प्रजनन दर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिंता जताई है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अब परिवार में 3 से 4 बच्चे होने में भी कोई परेशानी नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ की प्रजनन दर घटकर 1.8 रह गई है, जबकि देश की औसत प्रजनन दर 2.2 है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश की प्रजनन दर को बढ़ाकर कम से कम राष्ट्रीय औसत के बराबर लाना है।
नसबंदी के लिए अब नहीं मिलता प्रलोभन
नसबंदी को लेकर मंत्री ने कहा कि पहले की तरह अब नसबंदी कराने के लिए किसी प्रकार का प्रलोभन नहीं दिया जाता। यदि कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से नसबंदी कराना चाहता है, तो यह उसका व्यक्तिगत निर्णय है।
क्या है फर्टिलिटी रेट?
फर्टिलिटी रेट यानी प्रजनन दर का मतलब है कि एक महिला अपने प्रजनन काल (आमतौर पर 15 से 49 वर्ष की उम्र) में औसतन कितने बच्चों को जन्म देती है। इसे किसी भी देश या राज्य की जनसंख्या में होने वाले बदलाव को समझने का एक महत्वपूर्ण पैमाना माना जाता है।
प्रजनन दर घटने की प्रमुख वजहें
रिपोर्ट के अनुसार, प्रजनन दर में गिरावट के पीछे कई कारण हैं। इनमें महिलाओं की शिक्षा का स्तर बढ़ना, करियर और पारिवारिक योजनाओं के कारण देर से शादी करना, महंगा शहरी जीवन और बच्चों की पढ़ाई व परवरिश पर बढ़ता खर्च शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में घटती प्रजनन दर को लेकर चिंता जताते हुए इसे राष्ट्रीय औसत तक पहुंचाने का लक्ष्य सामने रखा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.