दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साइबर ठगी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने और दूसरे लोगों के बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। इसके बदले उन्हें 5 हजार से 15 हजार रुपये तक कमीशन मिलता था।
पुलिस के मुताबिक, इन बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम जमा करने और उसे दूसरे खातों में ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। आरोपी बैंक खाते उपलब्ध कराने के साथ ही एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड भी ठगों को सौंप देते थे।
4 मामलों में 6 खाताधारकों पर कार्रवाई
पुलिस ने 17 नवंबर को सुपेला, पद्मनाभपुर और मोहन नगर थाना क्षेत्रों में दर्ज चार मामलों में छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें सुपेला थाना क्षेत्र के दो मामलों में तीन, पद्मनाभपुर के एक मामले में दो और मोहन नगर के एक मामले में एक खाताधारक शामिल है।
सुपेला से तीन और पद्मनाभपुर से दो गिरफ्तार
सुपेला पुलिस ने आशीष कुमार साहू (38), निवासी इस्पात नगर रिसाली, नीतेश मसीह (36), निवासी पद्मुनगर चरौदा और धरमराज तिवारी (51), निवासी मॉडल टाउन सुपेला को गिरफ्तार किया है।वहीं, पद्मनाभपुर पुलिस ने अमित मिश्रा (32), निवासी जवाहर नगर और गिरजा सिन्हा (23), निवासी शक्ति नगर को पकड़ा। इसके अलावा मोहन नगर पुलिस ने रविंद्र कुमार दिवान (42), निवासी ग्राम कादुल, जिला बालोद के खिलाफ कार्रवाई की है।
पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। बैंक खातों में हुए लेन-देन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।पुलिस के अनुसार, आरोपी कमीशन के बदले अपने बैंक खाते और उनसे जुड़े दस्तावेज दूसरे लोगों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध से मिली रकम को जमा करने और अलग-अलग बैंक खातों में भेजने के लिए किया जाता था।
पुलिस ने लोगों से की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि थोड़े से कमीशन के लालच में किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या सिम कार्ड न दें। साइबर अपराध में ऐसे खातों का इस्तेमाल होने पर खाताधारक भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.