छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने करीब 61 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को चुनौती दी है। उन्होंने दिल्ली स्थित अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील दायर की है। मामले की सुनवाई के दौरान ट्रिब्यूनल ने ED को अपना जवाब पेश करने का निर्देश दिया है।
दरअसल, ED ने हाल ही में दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित विट्ठल कॉलोनी में 355 प्लॉटों पर कार्रवाई करते हुए कुर्की के नोटिस चस्पा किए थे। इस कॉलोनी में कुल 385 प्लॉट हैं, जिनमें से 30 प्लॉट पहले ही आम खरीदारों को बेचे जा चुके हैं।
ED ने दोबारा मांगा था समय
चैतन्य बघेल के वकील के मुताबिक, संपत्ति कुर्की के खिलाफ दायर अपील पिछले दो महीनों से ट्रिब्यूनल में लंबित है। ED को जवाब दाखिल करने के लिए पहले भी दो मौके दिए गए थे, लेकिन एजेंसी की ओर से जवाब पेश नहीं किया गया।हाल ही में ED के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए 3 से 4 सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा था। हालांकि, ट्रिब्यूनल ने यह मांग स्वीकार नहीं की और ED को जवाब पेश करने का निर्देश दिया।
क्या है पूरा मामला?
ED का आरोप है कि शराब से जुड़े मामले में कथित तौर पर अर्जित अवैध रकम को जमीन और मकान के कारोबार में लगाया गया था। इसी जांच के तहत चैतन्य बघेल से जुड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है। हालांकि, इन आरोपों पर अभी अंतिम फैसला नहीं आया है।
23 नवंबर को अगली सुनवाई
अब इस मामले में अगली सुनवाई 23 नवंबर को निर्धारित की गई है। सभी की नजरें इस सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें ED को अपना पक्ष रखना होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.