दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। दीपावली और छठ पर्व के बाद एसएसपी ने तीन अलग-अलग आदेश जारी करते हुए कुल 337 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इन आदेशों में 270 आरक्षक, 64 प्रधान आरक्षक और 3 सहायक उप निरीक्षक (ASI) शामिल हैं।
270 आरक्षकों की नई जगहों पर तैनाती
जारी आदेश के मुताबिक, 270 आरक्षकों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटाकर जिले के अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में भेजा गया है। इनमें बड़ी संख्या में आरक्षकों को यातायात विभाग में भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
64 प्रधान आरक्षकों के भी तबादले
इसी क्रम में 64 प्रधान आरक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। इन्हें विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में भेजा गया है। कुछ प्रधान आरक्षकों को यातायात विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।
3 ASI को मिली नई जिम्मेदारी
तीसरे आदेश में तीन सहायक उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। ASI राजेश देवांगन को स्मृति नगर चौकी से रक्षित केंद्र दुर्ग भेजा गया है। वहीं, मदनलाल साहू को उतई थाना से दुर्ग थाना और मंगला गुप्ता को पद्मनाभपुर थाना से पुरानी भिलाई थाना में पदस्थ किया गया है।
एसएसपी विजय अग्रवाल द्वारा जारी ये आदेश प्रशासनिक व्यवस्था के तहत किए गए हैं। इस फेरबदल के बाद जिले के कई थानों और पुलिस इकाइयों में नई तैनाती देखने को मिलेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.