दुर्ग जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने का शानदार अवसर मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से 18 नवंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के तीनों विकासखंडों के युवा हिस्सा लेंगे।
यह आयोजन सुबह 8 बजे से सतनामी आश्रम सतनाम भवन, सिविल लाइन वार्ड क्रमांक-44, कसारीडीह में होगा।
9 विधाओं में होगी प्रतियोगिता
युवा उत्सव में कुल 9 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज, पारंपरिक वेशभूषा और रॉकबैंड शामिल हैं। प्रतिभागियों को अपनी विधा से जुड़ी आवश्यक सामग्री स्वयं लानी होगी।
15 से 29 साल के युवा ले सकेंगे हिस्सा
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अनुसार, प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए युवाओं की उम्र 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, संगीतकारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 की स्थिति में की जाएगी।
इच्छुक प्रतिभागियों को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ जिला स्तर पर पंजीयन कराना होगा। प्रतियोगिता और पंजीयन से जुड़ी जानकारी के लिए प्रतिभागी स्पर्धा प्रभारी पोखण लाल साहू से संपर्क कर सकते हैं।
विजेताओं को मिलेगा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मौका
प्रत्येक विधा में जिला स्तर पर पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वहीं, केंद्र सरकार की निर्धारित विधाओं में चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा उत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.