रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी को निशाना बनाते हुए उनके बैंक खाते से 7 लाख 49 हजार 783 रुपए निकाल लिए। आरोपी ने खुद को DRM ऑफिस का कर्मचारी बताकर पेंशन से जुड़ी जानकारी अपडेट कराने का झांसा दिया था।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने रिटायर्ड रेलकर्मी को बताया कि रिटायरमेंट के एक साल बाद PPO नंबर अपडेट कराना जरूरी होता है। इसी बहाने उसने पीड़ित का भरोसा जीता और मोबाइल पर रेलवे का HRMS ऐप डाउनलोड करवाया। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा से संबंधित एक लिंक भी डाउनलोड करवाया गया।इसके कुछ ही समय बाद पीड़ित के बैंक खाते से बड़ी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर हो गई। जब परिवार को खाते से पैसे निकलने की जानकारी मिली, तब उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।
आधी रात को आया फोन, DRM कर्मचारी बनकर की बात
पुलिस के अनुसार, विकास विहार कॉलोनी निवासी श्रद्धा जोल्डे (52) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर की आधी रात उनके पति राजू जोल्डे के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था।फोन करने वाले ने खुद को DRM ऑफिस का कर्मचारी बताया और रेलवे की पेंशन प्रक्रिया का हवाला देते हुए PPO नंबर अपडेट कराने की बात कही। आरोपी ने इसी बहाने उन्हें अपने झांसे में ले लिया।
HRMS ऐप डाउनलोड कराने के बाद खाते से निकली रकम
आरोपी के कहने पर मोबाइल में रेलवे का HRMS ऐप और बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़ा लिंक डाउनलोड किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही देर बाद बैंक खाते से 7 लाख 49 हजार 783 रुपए ट्रांसफर हो गए। रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले में डीडी नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब कॉल करने वाले मोबाइल नंबर और जिन बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है।
youtube video link - https://youtube.com/shorts/0MYTGc9Mz8c
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.