होम / छत्तीसगढ़ / भिलाई में भव्य सुवा महोत्सव का आयोजन, 12 सुवा दलों की प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन मुख्य अतिथि डॉ. दुर्गा प्रसाद पारकर की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति और परंपरा का दिखा सुंदर संगम
छत्तीसगढ़
भिलाई। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और लोककला को सहेजने एवं आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 19 नवंबर को सेक्टर-2 तालाब, भिलाई में भव्य सुवा महोत्सव का आयोजन किया गया। खुमान संगीत अकादमी लोक कला दर्पण भिलाई के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। लोगों की उपस्थिति और उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं सुआ गीत के रचयिता डॉ. दुर्गा प्रसाद पारकर उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। महोत्सव में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक सुवा नृत्य संस्कृति और लोकगीतों की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस आयोजन में कुल 12 सुवा दलों ने भाग लिया। इनमें पुन्नी के चंदा, करसा, गौरा-गौरी, तुलसी चौरा, हमर गोंदा, भोजली, हरियर लुगरा, महतारी के अछरा, चंदेनी गोंदा, मया के बंधना, जवारा और मोर मयारू समूह शामिल रहे। सभी समूहों की बहनों ने अपने आकर्षक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। पारंपरिक गीतों और सुवा नृत्य की प्रस्तुतियों ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में सामने रखा।
महोत्सव की सफलता में खुमान संगीत अकादमी लोक कला दर्पण की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था की अध्यक्ष सीमा साहू, कार्यालय सचिव हेमा साहू, कोषाध्यक्ष कविता साहू, सहसचिव खिलेश्वरी साहू, प्रचार सचिव गायत्री साहू, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती लता साहू, डॉ. भारती साहू, सहसचिव एवं प्रचार सचिव दीपांजलि साहू, संस्थापक गोविंद साव और विशेष सहयोगी हरीश सिंह सहित पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में मेहनत और सहयोग दिया।
कार्यक्रम के बाद पार्षद एवं खुमान संगीत अकादमी लोक कला दर्पण भिलाई के महासचिव नोमिन साहू ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सुवा दलों और भिलाईवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों के प्यार, सहयोग और आशीर्वाद के बिना इस तरह का आयोजन संभव नहीं था।
नोमिन साहू ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए संस्था आने वाले वर्षों में भी इसी तरह प्रदेश के पारंपरिक तीज-त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों को भव्य रूप से आयोजित करती रहेगी।
सुवा महोत्सव के माध्यम से एक बार फिर छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा, सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश दिया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.