दुर्ग। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में एक ढाबा कर्मचारी के साथ मारपीट कर लूट की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने बातचीत करने के बहाने 19 वर्षीय युवक को ढाबे के पीछे बुलाया और वहां हाथ-मुक्कों व डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद युवक की जेब में रखे 8500 रुपये और करीब 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक, घटना 7 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे की है। पीड़ित की पहचान चुनेंद्र साहू उर्फ बंटी (19), निवासी ग्राम इंदावानी, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है। वह पुलगांव क्षेत्र के एक ढाबे में काम करता है।
पैसे मांगे, विरोध करने पर की मारपीट
घटना के दौरान चार आरोपी अपने साथियों के साथ ढाबे पहुंचे। उन्होंने बातचीत करने के बहाने युवक को ढाबे के पीछे बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उससे पैसों की मांग की। युवक द्वारा विरोध करने पर सभी ने मिलकर हाथ-मुक्कों और डंडे से उसकी पिटाई कर दी।
इसी दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार दिखाकर युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी उसकी जेब में रखे 8500 रुपये और मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।
पुलगांव नदी के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
घटना के बाद पीड़ित ने पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के पुलगांव नदी के पास होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया।
तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा गया
पुलिस ने इस मामले में रोशन विश्वकर्मा (24), निवासी गायत्री मंदिर के पीछे पुलगांव, संजय तिवारी (25), निवासी शीतला पारा पुलगांव और सोमेश्वर साहू (25), निवासी बजरंग चौक पुलगांव को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, मामले में शामिल एक अपचारी बालक को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई करीब 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.