रायपुर/जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली का त्योहार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ मनाने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। उनके इस दौरे को लेकर बस्तर में तैयारियों और संभावित कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी प्रदेश के कई बड़े भाजपा नेताओं और अधिकारियों को भी नहीं है। वहीं, चर्चा है कि पीएम मोदी करनपुर स्थित CRPF कैंप पहुंचकर जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं।
CRPF कैंप में पहुंचने की अटकलें तेज
इसी बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के डीजी भी बस्तर दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनका करनपुर कैंप का दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी कैंप में पहुंच सकते हैं। हालांकि, उनके कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।नक्सलवाद के खिलाफ अभियान और बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पहले भी जवानों के साथ मना चुके हैं दिवाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कई वर्षों से दिवाली का त्योहार देश के सैनिकों और सुरक्षाबलों के बीच मनाते आ रहे हैं। साल 2025 में उन्होंने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। वहीं, 2024 में वे गुजरात के कच्छ पहुंचे थे, जहां BSF, सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के साथ त्योहार मनाया और मिठाई बांटी थी।
2014 से जारी है जवानों के बीच दिवाली मनाने की परंपरा
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा को लगातार जारी रखा है। वर्ष 2014 से 2025 के बीच वे 12 बार देश के अलग-अलग सीमावर्ती और रणनीतिक क्षेत्रों में पहुंचकर जवानों के साथ दिवाली मना चुके हैं।इस दौरान वे सबसे अधिक तीन बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे, जबकि हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में दो-दो बार दिवाली मनाई।
अब इस बार बस्तर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार छत्तीसगढ़ में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। उनके इस संभावित दौरे को लेकर पूरे प्रदेश में उत्सुकता बनी हुई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.