समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

दीपावली की रात दुर्ग-भिलाई में आगजनी की 4 घटनाएं, भिलाई नगर निगम के जोन-5 कार्यालय में भी लगी आग; सरकारी फाइलें और सामान जलकर खाक

दुर्ग-भिलाई। दीपावली की रात दुर्ग जिले में आगजनी की चार अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। इनमें भिलाई नगर निगम के सेक्टर-6 स्थित जोन-5 कार्यालय में लगी आग भी शामिल है। आग की चपेट में आकर कई सरकारी फाइलें, रिकॉर्ड और बिजली से जुड़े उपकरण जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी जगहों पर आग पर काबू पाया।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/21509112026125444.jpeg

घटना रविवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, आग से हुए कुल नुकसान का आकलन कार्यालय खुलने और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

पहले से तैनात थे दमकल वाहन

दीपावली के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने पहले से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में दमकल वाहन तैनात किए थे। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में दुर्ग के पटेल चौक, सेक्टर-6 पुलिस कंट्रोल रूम और छावनी थाना परिसर में दमकल वाहन रखे गए थे, ताकि सूचना मिलते ही टीम कम समय में घटनास्थल पर पहुंच सके।चार अलग-अलग जगहों पर लगी आग

अग्निशमन विभाग के अनुसार, दीपावली की रात जिले में आगजनी की चार घटनाएं हुईं।

पहली घटना तालपुरी बी-ब्लॉक में हुई, जहां एक मोटरसाइकिल में आग लग गई।दूसरी घटना वैशाली नगर थाना के पीछे स्थित एक मकान में हुई। यहां आग से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक होने की जानकारी सामने आई।तीसरी घटना सेक्टर-6 स्थित भिलाई नगर निगम के जोन-5 कार्यालय में हुई, जहां सरकारी रिकॉर्ड, फाइलें और अन्य सामान आग की चपेट में आ गए।चौथी घटना वैशाली नगर के गुरुनानक नगर इलाके में हुई, जहां एक मकान में आग लग गई।चारों घटनाओं में दमकल विभाग की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जयंती स्टेडियम के आसपास पटाखे फोड़ने उमड़ी भीड़

दीपावली की रात दुर्ग-भिलाई में अलग-अलग स्थानों पर दमकल वाहनों के साथ अग्निशमन विभाग की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 12 बजे जयंती स्टेडियम के आसपास 10 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ पटाखे फोड़ती नजर आई।भीड़ और पटाखों से आग लगने की आशंका को देखते हुए दमकल टीम ने लोगों को सावधानी बरतने की समझाइश दी। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर जरूरी कार्रवाई करने के लिए कहा गया।दीपावली की रात हुई इन चार आगजनी की घटनाओं ने एक बार फिर त्योहार के दौरान अग्नि सुरक्षा और सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.