दुर्ग, 06 नवम्बर 2026। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और न्यायालयीन कार्यों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से पुलिस सहायता केन्द्र की शुरुआत की गई है। इस केन्द्र के प्रारंभ होने से न्यायालय में आने वाले नागरिकों को पुलिस संबंधी आवश्यक सेवाएं, जानकारी एवं मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगा।
शुक्रवार, 6 नवम्बर को प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री शेख अशरफ प्रथम, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने फीता काटकर पुलिस सहायता केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया।
इस सहायता केन्द्र के माध्यम से आम नागरिक एफआईआर की प्रति प्राप्त करने, सम्मन एवं वारंट से संबंधित जानकारी, पुलिस सत्यापन तथा ई-फाइलिंग की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उच्च न्यायालय के निर्देश एवं जिला पुलिस के सहयोग से हुई शुरुआत
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति एवं जिला न्यायालय दुर्ग के पोर्टफोलियो जज श्री नरेश कुमार चंद्रवंशी ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग के वार्षिक निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया था। इसी क्रम में न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र स्थापित करने के लिए उनकी अनुमति प्राप्त की गई। इसके बाद जिला पुलिस प्रशासन दुर्ग के सहयोग एवं समन्वय से इस केन्द्र को प्रारंभ किया गया है।
उद्घाटन समारोह में न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्तागण रहे मौजूद
कार्यक्रम में तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री यशवंत कुमार सारथी, चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती सुनीता टोप्पो, अष्टम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री पुरुषोत्तम सिंह मरकाम, नवम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री पंकज दीक्षित तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री उमेश कुमार भागवतकर उपस्थित रहे।
इसके अलावा तृतीय अतिरिक्त न्यायाधीश प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी श्री वीरेन्द्र सिंह, चतुर्दश व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी श्री पंकज शर्मा एवं पंचदश व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी श्री आयुष ताम्रकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार शर्मा, सचिव श्री रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री साकेत मिश्रा एवं सदस्य श्री रविशंकर मानिकपुरी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और अधिवक्तागण भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सहायता केन्द्र का लाभ लेने की अपील की
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि न्यायालय परिसर में पुलिस से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता, जानकारी अथवा मार्गदर्शन की आवश्यकता होने पर पुलिस सहायता केन्द्र का उपयोग करें।
न्यायालय परिसर में प्रतिदिन न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों और विभिन्न मामलों के पक्षकारों सहित बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और कानून-व्यवस्था को प्रभावी रखना बेहद जरूरी है। पुलिस सहायता केन्द्र के माध्यम से सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने, अप्रिय घटनाओं की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
इस नई व्यवस्था से न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही न्यायिक कार्यवाही में किसी भी प्रकार की बाधा की आशंका को कम किया जा सकेगा। पुलिस सहायता केन्द्र की स्थापना न्यायालयीन परिसर में शांति, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने तथा न्यायिक कार्यों के निर्बाध संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.