समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

दुर्ग में प्लास्टिक कचरे से महिलाओं को मिला रोजगार, स्व सहायता समूहों ने कमाए 2.20 लाख रुपये से अधिक

चार प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाइयों ने चालू वित्तीय वर्ष में 16,355 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा जुटाया, 12,287 किलोग्राम की बिक्री से हुई आय दुर्ग, 9 अक्टूबर 2026। जिले में प्लास्टिक कचरे के उचित निपटान के साथ ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आय का साधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित चार प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाइयों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 16,355 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे का संग्रहण किया है। इसमें से 12,287 किलोग्राम प्लास्टिक बेचकर स्व सहायता समूहों ने कुल 2,20,967 रुपये की कमाई की है। वहीं, 4,068 किलोग्राम प्लास्टिक अभी बिक्री के लिए उपलब्ध है।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/56310102026112036.jpeg

इस अभियान के तहत गांवों में प्लास्टिक कचरे को एकत्र करने के लिए प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। स्वच्छाग्राही इन वाहनों के माध्यम से घरों और गांवों से प्लास्टिक कचरा जुटाते हैं। इसके बाद कचरे को सेग्रीगेशन शेड में लाकर अलग-अलग किया जाता है और फिर संबंधित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाइयों तक पहुंचाया जाता है। ई-रिक्शा में जीपीएस सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे उनकी गतिविधियों पर विकासखंड और जिला स्तर पर नजर रखी जा सके।

कोलीहापुरी इकाई की कमाई सबसे अधिक

जिले की चारों इकाइयों में दुर्ग जनपद पंचायत के ग्राम कोलीहापुरी की इकाई ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां कुल 11,186 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया, जिसमें से 9,207 किलोग्राम की बिक्री से 1,85,370 रुपये की आय हुई। शेष 1,979 किलोग्राम प्लास्टिक बिक्री के लिए रखा गया है।

कोलीहापुरी में अब तक 8,500 किलोग्राम प्लास्टिक के लम्प्स तैयार किए गए हैं। इनमें से 7,000 किलोग्राम लम्प्स 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचे गए। इसके अलावा 610 किलोग्राम प्लास्टिक कबाड़ी को 17 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा गया।

धमधा जनपद पंचायत के ग्राम लिटिया में 2,393 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्र हुआ। इसमें से 974 किलोग्राम की बिक्री से 13,523 रुपये की आय प्राप्त हुई है। यहां अभी 1,419 किलोग्राम प्लास्टिक बिक्री के लिए शेष है।

पाटन जनपद पंचायत के ग्राम पतोरा में 826 किलोग्राम प्लास्टिक का संग्रहण किया गया। इसमें से 606 किलोग्राम बेचकर 7,074 रुपये कमाए गए, जबकि 220 किलोग्राम प्लास्टिक शेष है।

इसी जनपद पंचायत के ग्राम गाउडीह में 1,950 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्र किया गया। इसमें से 1,500 किलोग्राम की बिक्री से 15,000 रुपये की आय हुई है। यहां 450 किलोग्राम प्लास्टिक अभी बेचा जाना बाकी है।

पर्यावरण संरक्षण के साथ महिलाओं की आर्थिक मजबूती

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाइयां गांवों में कचरे के व्यवस्थित संग्रहण और प्रबंधन को बढ़ावा दे रही हैं। इससे सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक कचरे का फैलाव कम करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायता मिल रही है।

इस व्यवस्था में स्व सहायता समूहों की महिलाएं कचरा संग्रहण, छंटाई और बिक्री की प्रक्रिया से जुड़कर आमदनी अर्जित कर रही हैं। इस तरह स्वच्छता अभियान के साथ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को भी गति मिल रही है। जिले में संचालित यह पहल स्वच्छ ग्रामीण परिवेश के निर्माण और स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाने की दिशा में उपयोगी साबित हो रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.