समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

पीएम सूर्यघर योजना से जीरो बिजली बिल की उम्मीद हो रही पूरी : मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग, 9 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आम नागरिकों को बिजली बिल से राहत देने और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयास तेज हो रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के दुर्ग क्षेत्र द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बीआईटी कॉलेज में विशेष शिविर एवं लाभार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/33810102026113708.jpeg

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री यादव ने कहा कि बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और पर्यावरण की रक्षा के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग समय की जरूरत बन गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के समय प्रति व्यक्ति वार्षिक बिजली खपत औसतन 242 यूनिट थी, जो अब बढ़कर करीब 1,268 यूनिट हो गई है। भूमि, जल और कोयले जैसे प्राकृतिक संसाधनों की सीमित उपलब्धता को देखते हुए ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को अपनाना आवश्यक है।

मंत्री ने कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना नागरिकों को शून्य बिजली बिल के लक्ष्य की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने दुर्ग नगर निगम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि जिले में 16,772 से अधिक सोलर रूफटॉप स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने आम नागरिकों से योजना का लाभ लेकर अपने घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की अपील की।

बोरेंदा गांव बनेगा सौर ऊर्जा आधारित गांव : सांसद विजय बघेल

कार्यक्रम में सांसद श्री विजय बघेल ने योजना को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि पाटन विकासखंड का बोरेंदा गांव देश का दूसरा और छत्तीसगढ़ का पहला शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा आधारित गांव बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र के तीन अन्य गांवों को भी इस पहल से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

समारोह में दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना को जनहित और राष्ट्रहित से जुड़ा व्यापक अभियान बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि देशभर में एक करोड़ से अधिक सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने, प्रदूषण कम करने और आर्थिक बचत को बढ़ावा देने से जुड़ा है। यह पहल वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में भी सहायक होगी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों, बैंकों और हितग्राहियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सर्वाधिक सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने के लिए नगर निगम दुर्ग को सम्मानित किया गया। योजना के तहत ऋण स्वीकृति और ऋण वितरण में उल्लेखनीय कार्य करने पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और लीड बैंक को भी सम्मान प्रदान किया गया।

जिले में सोलर रूफटॉप स्थापना के क्षेत्र में योगदान के लिए कार्वी पावर टेक को 413 सोलर संयंत्र स्थापित करने तथा ग्रीन इंडिया सोलर सॉल्यूशन को दो किलोवॉट क्षमता के 91 सोलर संयंत्र लगाने के लिए सम्मानित किया गया।

ग्राम पंचायतों के स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए दुर्ग विकासखंड के धनोरा और उमरपोटी, धमधा विकासखंड के करंजा भिलाई और ननकट्ठी तथा पाटन विकासखंड के बोरेंदा और पाहंदा को सम्मान मिला। इसके अलावा दुर्ग जिले के 13 पार्षदों को भी योजना के प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

महिला स्व सहायता समूहों की भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए दुर्ग जिले के ग्राम अरसनारा के खुशबू महिला स्व सहायता समूह की श्रीमती मोनिका साहू तथा धमधा विकासखंड के ग्राम कोड़िया स्थित जय सतनाम महिला स्व सहायता समूह की श्रीमती गोमेश्वरी देशलहरा को भी सम्मान प्रदान किया गया।

सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ जोन के रूप में सहायक अभियंता श्रीमती सीमा बघेल और सर्वश्रेष्ठ उपसंभाग के लिए सहायक अभियंता श्री विजय कुमार बंजारे को सम्मानित किया गया।

जीरो बिजली बिल पाने वाले हितग्राहियों को मिला प्रमाणपत्र

समारोह में योजना के अंतर्गत शून्य बिजली बिल का लाभ प्राप्त करने वाले 20 हितग्राहियों और दो किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट लगाकर योजना का लाभ लेने वाले 12 हितग्राहियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन के दौरान स्थानीय नागरिकों में योजना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर में पहुंचे लोगों ने सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने की प्रक्रिया, योजना के लाभ, पंजीयन और वित्तीय सहायता से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस पहल के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ बिजली खर्च में बचत के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में नगर निगम दुर्ग आयुक्त श्रीमती लीना कोसम, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, वरिष्ठ नागरिक श्री सुरेन्द्र कौशिक एवं श्री शिवेन्द्र परिहार, नगर निगम की एमआईसी के सदस्य श्री देवनारायण चन्द्राकर, श्री तेखन सिन्हा और श्री महेश वर्मा सहित दुर्ग-भिलाई के पार्षद उपस्थित रहे।

इसके अलावा सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एस. मनोज, अधीक्षण अभियंता श्री जे. जगन्नाथ, श्री तरुण कुमार ठाकुर एवं श्री आर.के. श्रीवास्तव, विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, योजना के लाभार्थी और अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.