रायपुर। छत्तीसगढ़ में तूफान ‘अर्नव’ का प्रभाव अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी दर्ज की गई।
बारिश के चलते बेमेतरा जिले के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में भीग गई है। कई स्थानों पर खड़ी फसल भी जमीन पर गिर गई है।
किसान ओम वर्मा के अनुसार, बारिश से उनकी करीब 25 से 30 प्रतिशत फसल को नुकसान पहुंच चुका है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है, तो नुकसान 50 प्रतिशत तक पहुंचने की आशंका है। खेतों में पानी भरने से धान के दानों के काले पड़ने, सड़ने और अंकुरित होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों ने प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
दो स्थानों पर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे लगे मध्यप्रदेश के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं, दक्षिणी अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आसपास भी कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है।
आज इन इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। अगले दो दिनों तक कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी रह सकती है।
रायपुर में छाए रहेंगे बादल
राजधानी रायपुर में 31 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का प्रभाव कम होने के बाद प्रदेश में गर्मी और उमस बढ़ सकती है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.