छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आज SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी बड़ी पदयात्रा आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रमुख रूप से शामिल होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश के कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 3 बजे महेश कॉलोनी में सभा के साथ आयोजन की शुरुआत होगी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता और नेता पदयात्रा करते हुए महेश चौक तक पहुंचेंगे। करीब एक किलोमीटर की इस पदयात्रा के समापन पर वहां सभा आयोजित की जाएगी।
भाजपा इस अभियान के जरिए मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की तैयारी में है। पार्टी का कहना है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है, जबकि अपात्र नामों को निर्धारित नियमों के अनुसार हटाया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान लोगों को SIR की प्रक्रिया और इसके उद्देश्य की जानकारी भी दी जाएगी।
पदयात्रा को लेकर भाजपा की तैयारियां पूरी
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दुर्ग में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें पदयात्रा की रूपरेखा के साथ-साथ भीड़ जुटाने, जनसंपर्क और आयोजन की अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंपी गई हैं।पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी लोगों को संबोधित करेंगे और SIR को लेकर पार्टी का पक्ष रखेंगे।
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
भाजपा के इस बड़े आयोजन को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने शहर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।बालोद और अंडा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए चंद्रखुरी और पुलगांव चौक होते हुए भारती विश्वविद्यालय एवं प्रताप बिजनेस पार्क में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।राजनांदगांव और अंजोरा की ओर से आने वाले वाहन अंजोरा बाईपास और पुलगांव चौक के रास्ते निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंचेंगे।वहीं रायपुर और वैशाली नगर की ओर से आने वाले वाहनों को कुम्हारी, पावर हाउस, गुरुद्वारा तिराहा, मालवीय नगर चौक, जेल तिराहा और महाराजा चौक होते हुए पार्किंग स्थल तक पहुंचना होगा।धमधा और अहिवारा की ओर से आने वाले छोटे वाहनों के लिए भी अलग मार्ग निर्धारित किया गया है। VVIP वाहनों की पार्किंग महेश कॉलोनी में रखी गई है।
भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
पदयात्रा के मद्देनजर 30 अक्टूबर को दुर्ग शहर में भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मिलने वाली सामान्य नो-एंट्री छूट भी इस दिन लागू नहीं होगी।गुरुद्वारा तिराहा, उरला तिराहा, जेल तिराहा, महाराजा चौक, पोटिया चौक, अंडा चौक, पुलगांव चौक, अंजोरा बाईपास और नया पारा महामारा रोड सहित कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।इसके अलावा कुम्हारी से नेहरू नगर चौक होते हुए महेश कॉलोनी तक भी विशेष पाबंदी रहेगी। प्रशासन ने निर्धारित मार्गों पर भारी वाहन खड़े करने और सड़क किनारे दुकानें या ठेले लगाने पर भी रोक लगाई है।ऐसे में 30 अक्टूबर को दुर्ग शहर से गुजरने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें और अनावश्यक भीड़भाड़ वाले रास्तों से बचें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.