बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक निजी बीमा कंपनी में काम करने वाली 25 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रैपिडो चालक ने बीमा पॉलिसी की जानकारी लेने के बहाने युवती को लॉज में बुलाया और वहां उसके साथ जबरदस्ती की। युवती के विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, कोरबा निवासी 25 वर्षीय युवती व्यापार विहार स्थित एक निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है। वह लोगों को बीमा पॉलिसी की जानकारी देकर ग्राहक बनाती है।
बताया गया कि 27 अक्टूबर को युवती ने रायपुर जाने के लिए रैपिडो बुक किया था। इसके बाद दयालबंद निवासी अभिषेक सलूजा बाइक लेकर पहुंचा और युवती को रेलवे स्टेशन छोड़ दिया। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और आरोपी ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। बातचीत के दौरान युवती ने उसे अपने बीमा कंपनी में काम करने और पॉलिसी समझाने की जानकारी दी।
प्लान समझाने के बहाने लॉज बुलाया
युवती की शिकायत के अनुसार, 28 अक्टूबर को आरोपी ने उसे फोन कर बीमा प्लान के संबंध में जानकारी देने के लिए बुलाया। युवती जब उसके पास पहुंची, तो आरोपी ने दिवाली से पहले पॉलिसी लेने की बात कही।
इसके बाद उसने प्लान समझने के लिए शोरगुल होने का हवाला देते हुए किसी शांत जगह पर बातचीत करने का सुझाव दिया। युवती उसकी बातों में आ गई और उसके साथ चली गई।
आरोप है कि आरोपी उसे स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में ले गया। वहां कमरे का दरवाजा बंद कर उसने युवती के साथ जबरदस्ती की। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी और वहां से फरार हो गया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रैपिडो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एडिशनल एसपी पंकज पटेल के मुताबिक, पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने बताया कि वह घर से निकल चुका है। फिलहाल पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।
लॉज संचालक पर भी होगी कार्रवाई
टीआई सनीप रात्रे ने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में लॉज संचालक पर भी गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, लॉज संचालक ने युवती का पहचान पत्र जमा कराया था, लेकिन आरोपी से पहचान पत्र लिए बिना ही उसे कमरा नंबर 124 की चाबी दे दी।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्थानीय निवासी था, इसलिए उससे पहचान पत्र नहीं लिया गया था। पुलिस अब इस मामले में लॉज संचालक को नोटिस जारी कर उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.