दुर्ग, 30 अक्टूबर 2026। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में योजना के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत कुल 15,279 आवासों में से अब तक 13,693 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है। इस प्रकार जिले में करीब 90 प्रतिशत आवास पूर्णता के आंकड़े तक पहुंच गए हैं।
हितग्राहियों को निर्माण कार्य में आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से जून माह से 30 अक्टूबर तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय किस्त के रूप में 10 करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। इससे मकान निर्माण के अलग-अलग चरणों में परिवारों को आर्थिक सहायता मिल रही है और उनके पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।
किस्तों के भुगतान से निर्माण कार्यों में तेजी
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण के प्रत्येक चरण की जियो-टैगिंग और सत्यापन के बाद नियमानुसार अगली किस्त जारी की जाती है। पहली किस्त से नींव और दीवारों का निर्माण, दूसरी किस्त से छत ढलाई एवं अन्य कार्यों तथा तीसरी किस्त से मकान को अंतिम रूप देने में सहायता मिलती है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि जिले में स्वीकृत सभी आवासों को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। निर्माण की प्रगति के अनुसार जियो-टैगिंग एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर हितग्राहियों को समय पर किस्तों का भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मैदानी अमले को हितग्राहियों को निर्माण संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन देने और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि शेष आवासों का निर्माण जल्द पूरा कर अधिक से अधिक परिवारों को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.