राजधानी रायपुर के आसमान में आज भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर टीम अपना दमदार प्रदर्शन करती नजर आएगी। दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे के बीच हेलीकॉप्टर शहर के ऊपर से उड़ान भरेंगे। इस दौरान शहरवासी अपने घरों की छतों से इस रोमांचक नजारे का आनंद ले सकेंगे।
दरअसल, राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग टीम द्वारा विशेष एयर शो आयोजित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम की तैयारियों के तहत 30 अक्टूबर को रायपुर के आसमान में हेलीकॉप्टरों की उड़ान देखने को मिलेगी।
भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने शानदार हवाई करतब, अनुशासित उड़ान और हेलीकॉप्टरों के बीच बेहतरीन तालमेल के लिए देश-विदेश में पहचान रखती है। इस टीम में स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर यानी ALH ध्रुव का इस्तेमाल किया जाता है, जो भारतीय तकनीकी क्षमता का भी प्रतीक है।
सारंग टीम का गठन वर्ष 2003 में हुआ था। फरवरी 2004 में सिंगापुर के एशियन एयरोस्पेस एयर शो में टीम ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। इसके बाद से टीम कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एयर शो में अपनी शानदार प्रस्तुति दे चुकी है।
इसी सिलसिले में टीम के अधिकारियों ने राज्यपाल रमेन डेका से लोक भवन में मुलाकात की। इस दौरान एयर कमोडोर एवं एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला सहित वायुसेना के अन्य अधिकारी और टीम के सदस्य मौजूद रहे। सारंग टीम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मुलाकात की।
सारंग टीम के प्रदर्शन में सामान्यतः पांच हेलीकॉप्टर शामिल होते हैं। ये हेलीकॉप्टर आसमान में एक निश्चित दूरी और आपसी तालमेल बनाए रखते हुए अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरते हैं। तेज मोड़, एक साथ दिशा बदलना और आसमान में आकर्षक आकृतियां बनाना इनके प्रदर्शन की खास विशेषताएं हैं।
हेलीकॉप्टरों पर मोर से प्रेरित रंग और आकर्षक डिजाइन भी सारंग टीम को एक अलग पहचान देते हैं। ऐसे में 2 नवंबर को नवा रायपुर में होने वाला एयर शो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और आकर्षक रहने की उम्मीद है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.