समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

नौकरी का झांसा देकर कोरबा की युवती को म्यांमार पहुंचाया, पासपोर्ट छीनकर बनाया बंधक; ऑनलाइन ठगी करने के लिए किया मजबूर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से साइबर ठगी और विदेश में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। विदेश में अच्छी नौकरी और हर महीने करीब 30 हजार थाई बात वेतन मिलने का लालच देकर एक युवती को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया। फेसबुक पर बैंकॉक में ऑफिस असिस्टेंट की नौकरी का विज्ञापन देखकर युवती ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था। इसके बाद उसे पहले बेंगलुरु बुलाया गया और फिर फ्लाइट से थाईलैंड ले जाया गया। वहां से बॉर्डर पार कराकर म्यांमार के कुख्यात केके पार्क पहुंचा दिया गया।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/81530102026105554.jpg

पीड़िता के अनुसार, म्यांमार पहुंचते ही आरोपियों ने उसका पासपोर्ट छीन लिया और उसे बंधक बना लिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना भी की गई। इतना ही नहीं, उसे फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने और ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर भारतीय लोगों से ठगी करने के लिए मजबूर किया गया।

पीड़िता किसी तरह भारतीय दूतावास से संपर्क करने में सफल रही। इसके बाद भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन की मदद से उसे सुरक्षित भारत वापस लाया गया। कोरबा लौटने के बाद युवती ने दर्री थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक, युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर बैंकॉक में ऑफिस असिस्टेंट की नौकरी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में हर महीने करीब 30 हजार थाई बात वेतन देने का दावा किया गया था। विदेश में नौकरी मिलने की उम्मीद में युवती ने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया। आरोप है कि महिला लीजा और उसके साथियों ने उसे नौकरी का झांसा देकर पहले बेंगलुरु बुलाया और फिर विदेश पहुंचा दिया।

म्यांमार के केके पार्क पहुंचने के बाद युवती को बंधक बनाकर रखा गया। आरोपियों ने उसका पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया और उसे अपनी मर्जी से बाहर निकलने तक नहीं दिया। पीड़िता से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनवाई जाती थी, जिनके जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर भारतीय लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता था।

भारत लौटने के बाद पीड़िता की शिकायत पर दर्री पुलिस ने अपराध क्रमांक 331/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(2) और 146 के तहत अपराध दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को गिरोह में शामिल महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की निवासी स्नेहा भथलाल बडोले (35) की संलिप्तता से जुड़े साक्ष्य मिले। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया।

इस मामले के सामने आने के बाद कोरबा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर आने वाले अनजान विज्ञापनों और प्रस्तावों पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करें। सोशल मीडिया पर मिलने वाले नौकरी के ऑफर, ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग से जुड़े लालच में आकर अपनी निजी जानकारी या दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को न दें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी और फर्जी विदेशी नौकरी के मामलों को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और ऐसे अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.