छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी दुर्ग जिले के जामुल स्थित रियल एस्टेट परियोजना 'विठ्ठल ग्रीन्स' के 355 प्लॉट को ईडी ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस कार्रवाई में एक व्यावसायिक प्लॉट भी शामिल है। हालांकि, पहले से बिक चुके 30 प्लॉट को कार्रवाई से बाहर रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक, इस पूरी संपत्ति की अनुमानित कीमत 26.43 करोड़ रुपये है। कॉलोनी में कुल 385 प्लॉट मौजूद हैं, जिनमें से 355 प्लॉट पर ईडी ने कब्जा लिया है। एजेंसी ने चैतन्य बघेल के भिलाई-3 स्थित आवास के बाहर भी कब्जे से संबंधित आधिकारिक आदेश चस्पा किया है।
ईडी की यह कार्रवाई दिल्ली में पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम) के निर्णायक प्राधिकरण द्वारा संपत्ति की कुर्की की पुष्टि किए जाने के बाद की गई। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे रायपुर जोनल कार्यालय की टीम जामुल स्थित प्रोजेक्ट पहुंची और कब्जे की प्रक्रिया पूरी करते हुए वहां सूचना पट्ट लगा दिया। ईडी के अनुसार, चैतन्य बघेल ने अपनी प्रोपराइटरशिप फर्म 'बघेल डेवलपर्स' के माध्यम से इस आवासीय परियोजना का विकास कराया था। एजेंसी का दावा है कि शराब घोटाले से अर्जित 18.90 करोड़ रुपये इस प्रोजेक्ट में निवेश किए गए थे।ईडी ने परियोजना की कुल कीमत 26.43 करोड़ रुपये आंकी है। इसमें जमीन का मूल्य 9.49 करोड़ रुपये और विकास कार्यों की लागत 16.95 करोड़ रुपये बताई गई है। इससे पहले नवंबर 2025 में भी ईडी ने इस परियोजना सहित चैतन्य बघेल की कुल 61.20 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। मार्च में निर्णायक प्राधिकरण ने इस कुर्की की पुष्टि की थी। अब इसी प्रक्रिया के तहत संपत्तियों का कब्जा लिया गया है।
क्या है शराब घोटाले का मामला?
ईडी का आरोप है कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच छत्तीसगढ़ में कथित शराब सिंडिकेट ने आबकारी विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड की व्यवस्था का दुरुपयोग कर 2,883 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की थी।
एजेंसी के मुताबिक, इस कथित अवैध कमाई में देशी शराब की आपूर्ति पर कमीशन, सरकारी शराब दुकानों में डुप्लीकेट होलोग्राम का इस्तेमाल कर बिना हिसाब शराब की बिक्री, डिस्टिलर्स से कमीशन और विदेशी शराब की एफएल-10ए लाइसेंस व्यवस्था के जरिए रकम जुटाना शामिल था।
ईडी ने चैतन्य बघेल पर लगाए गंभीर आरोप
ईडी का आरोप है कि चैतन्य बघेल कथित शराब सिंडिकेट से जुड़ी अवैध कमाई का हिसाब रखते थे। एजेंसी के अनुसार, रकम जुटाने, निवेश करने और उसे बांटने जैसे महत्वपूर्ण फैसलों में भी उनकी भूमिका थी। ईडी ने जुलाई 2025 में चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था।हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन आरोपों को लगातार खारिज करते रहे हैं।
फिलहाल, शराब घोटाले से जुड़े इस मामले में ईडी की कार्रवाई और संपत्तियों पर कब्जे को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.