दुर्ग, 14 अक्टूबर 2026। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि सीमांकन, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका में सुधार और आर्थिक सहायता सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए।
आदेश के बावजूद घास भूमि पर निर्माण जारी
पाटन तहसील के ग्राम बोदल में शासकीय घास भूमि पर अतिक्रमण कर मकान निर्माण किए जाने की शिकायत सामने आई। शिकायतकर्ता ग्रामीण ने बताया कि घास भूमि के एक हिस्से पर कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है, जिससे आम रास्ते की चौड़ाई घटकर लगभग 3.4 मीटर रह गई है। पहले यह रास्ता करीब 20 फीट चौड़ा था।
ग्रामीण के अनुसार, दोनों पक्षों के दस्तावेजों और पटवारी प्रतिवेदन के आधार पर अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया और निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया। शिकायत पर कलेक्टर ने तहसीलदार पाटन को तत्काल कार्रवाई कर मामले का निराकरण करने के निर्देश दिए।
हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने का विरोध
भिलाई के वार्ड क्रमांक 25 स्थित हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने को लेकर स्थानीय निवासियों ने आपत्ति दर्ज कराई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि संबंधित भवन की छत पर पहले से मोबाइल टावर लगा हुआ है और अब दोबारा टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण उनकी अनुमति के बिना किया जा रहा है।
निवासियों ने मोबाइल टावर से निकलने वाले विद्युतचुंबकीय विकिरण के संभावित स्वास्थ्य प्रभावों को लेकर भी चिंता जताई। मामले में कलेक्टर ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शासकीय नाले का मार्ग बदलने से खेतों में जलभराव
तहसील अहिवारा के ग्राम पंचायत मेड़ेसरा के निवासी ने शासकीय नाले का प्राकृतिक मार्ग बदलने और शासकीय भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। शिकायतकर्ता के अनुसार, पुराने नाले के रास्ते को बदलकर संकरा कर दिया गया है और बची हुई भूमि पर खेती की जा रही है।
इससे बारिश और बाढ़ का पानी खेतों में भरने के कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही खेतों की मेड़ों का कटाव भी हो रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तहसीलदार अहिवारा को मौके पर जांच और नाप-जोख कराने तथा अतिक्रमण की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.