दुर्ग, 13 अक्टूबर 2026/ जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा औषधि प्रतिष्ठानों में नियमों के पालन की जांच के लिए 40 मेडिकल फर्मों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधियों के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, शेड्यूल एच-1 के रिकॉर्ड के संधारण तथा फार्मासिस्ट की उपस्थिति सहित अन्य निर्धारित मानकों की जांच की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमधा ब्लॉक के ग्राम पेंडरी गोबरा में संचालित मेसर्स मां कमला मेडिकल स्टोर्स एवं आशा लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स में औषधियों के क्रय-विक्रय और शेड्यूल एच-1 के रिकॉर्ड का संधारण नियमानुसार नहीं पाया गया। इस पर दोनों फर्मों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। इसी प्रकार, नेहरू नगर स्थित आशीर्वाद ब्लड सेंटर के निरीक्षण के दौरान मेसर्स दिशा मेडिकल स्टोर्स, नेहरू नगर भिलाई में फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित फर्म को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
विभाग द्वारा गत माह किए गए निरीक्षणों में नियमों के अनुरूप औषधियों के क्रय-विक्रय एवं शेड्यूल एच-1 के रिकॉर्ड का संधारण नहीं पाए जाने पर संबंधित फर्मों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए थे। इन फर्मों से संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने के कारण मेसर्स न्यू भावना मेडिकल स्टोर्स, बोरसीभाठा दुर्ग; मां हरसिद्धि मेडिकोज, बोरसी दुर्ग; श्रीवेदिका मेडिकल स्टोर्स, कुम्हारी; मेसर्स मां लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स, सिरसा रोड कोहका; प्रशांत मेडिकल, तितुरडीह; मनीष मेडिकल, परमार गली कैलाश नगर; मेसर्स गुरुदेव मेडिकोज, ग्राम कातरो तथा प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर्स, जलेबी चौक भिलाई के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा, कोटपा अधिनियम के तहत दुर्ग के गंजपारा क्षेत्र में संचालित विभिन्न पान ठेलों पर 11 चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 700 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
उक्त कार्रवाई में औषधि निरीक्षक श्रीमती जागेश्वरी साहू, श्री विष्णु प्रसाद साहू एवं श्रीमती चंद्रकला ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.