समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

रायपुर में 8वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप

रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा आकांक्षा सेन की मौत के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर बच्ची को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल ने इन आरोपों को खारिज किया है। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है और घटना की जांच की मांग उठ रही है।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/25814102026123430.jpeg

शिक्षक की शिकायत के बाद बच्चियों को बुलाया गया

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्कूल में लंच के दौरान कुछ बच्चियां खेल रही थीं। इसी दौरान आठवीं कक्षा की चार बच्चियों पर स्कूल की एक शिक्षिका के लिए अपशब्द कहने का आरोप लगा। इन बच्चियों में आकांक्षा सेन भी शामिल थी। बताया गया कि छठवीं कक्षा के कुछ विद्यार्थियों ने इस बात की जानकारी शिक्षिका को दी थी।शिकायत मिलने के बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने चारों बच्चियों को बुलाकर मामले के बारे में पूछताछ की। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, बच्चियों को शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने की समझाइश दी गई। इसके बाद उन्हें अगले दिन अपने माता-पिता के साथ स्कूल आने के लिए कहा गया।

मां को स्कूल से वापस भेजने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि सोमवार, 12 अक्टूबर को आकांक्षा की मां अपनी बेटी के मामले में बात करने के लिए शाम करीब 4 बजे स्कूल पहुंची थीं। हालांकि, उन्हें गेट से ही वापस भेज दिया गया और स्कूल प्रबंधन से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।परिवार के मुताबिक, उसी शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच घर में बच्ची की मौत की जानकारी सामने आई। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने स्कूल के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

स्कूल प्रबंधन ने आरोपों से किया इनकार

स्कूल की प्रिंसिपल इंद्राणी दुबे ने बच्चियों को प्रताड़ित करने के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि शिक्षिका के खिलाफ टिप्पणी किए जाने की शिकायत पर बच्चियों से बातचीत की गई थी। उन्हें केवल शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने की समझाइश दी गई थी।प्रिंसिपल के मुताबिक, बातचीत के दौरान बच्चियों को अगले दिन अपने माता-पिता के साथ स्कूल आने के लिए कहा गया था। उन्होंने मानसिक रूप से परेशान करने के आरोपों को स्वीकार नहीं किया।

पैरेंट्स-टीचर मीटिंग को लेकर भी उठे सवाल

पूर्व पार्षद देवेंद्र यादव के अनुसार, शनिवार को स्कूल में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित की गई थी, जिसमें आकांक्षा के पिता भी पहुंचे थे। हालांकि, उस समय इस मामले को लेकर उनसे कोई चर्चा नहीं हुई थी।परिजनों का कहना है कि स्कूल की ओर से फोन करके उन्हें अपनी पत्नी के साथ आने के लिए कहा गया था, लेकिन फोन पर मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। परिवार के अनुसार, घर पहुंचने पर पिता ने बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई थी।

स्थानीय लोगों ने की जांच की मांग

छात्रा की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। पूर्व पार्षद देवेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों की उम्र को देखते हुए ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम किया जाना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।

पढ़ाई में अच्छी थी आकांक्षा

परिजनों के अनुसार, आकांक्षा पढ़ाई में अच्छी थी और अपनी कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करती थी। उसकी मौत के बाद परिवार ने स्कूल में हुई बातचीत और प्रबंधन के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए हैं।फिलहाल, मामले में टिकरापारा थाने में शिकायत की गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में सामने आए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.