र्ग, 14 अक्टूबर 2026। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इस वर्ष सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ (प्रोबिटी फॉर प्रोस्पेरिटी) रखी गई है। इसका उद्देश्य ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरूकता को बढ़ावा देना है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के पहले दिन 26 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे जिले के अधिकारी-कर्मचारी सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा लेकर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लेंगे।
नागरिकों से भ्रष्टाचार के खिलाफ सहयोग की अपील
सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा में भ्रष्टाचार को देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में प्रमुख बाधा माना गया है। इसमें भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए सरकार, नागरिकों और निजी क्षेत्र सहित सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। साथ ही प्रत्येक नागरिक से जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के उच्च मानकों का पालन करने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय सहयोग देने की अपेक्षा की गई है।
ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करने का संकल्प
प्रतिज्ञा के तहत नागरिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और कानून के शासन का पालन करने, न रिश्वत लेने और न देने, सभी कार्य पारदर्शिता के साथ करने तथा जनहित को प्राथमिकता देने का संकल्प लेंगे। इसके अलावा व्यक्तिगत आचरण में सत्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करने और भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की जानकारी संबंधित सक्षम एजेंसी को देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की जाएगी।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के निर्माण के लिए नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.