दुर्ग, 02 अक्टूबर 2026। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित “नशामुक्त भारत अभियान” (NMBA) के अंतर्गत “सेवा संकल्प” के तहत शुक्रवार को शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साइंस कॉलेज), दुर्ग में नशामुक्ति एवं मादक पदार्थों के नियंत्रण को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे कॉलेज के सभागार से हुई।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित जागरूकता मैराथन दौड़ को साइंस कॉलेज के मुख्य गेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद रैली मालवीय नगर चौक (मेन रोड), आर.टी.ओ. ऑफिस, खालसा पब्लिक स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, जेल रोड और पुलिस पेट्रोल पंप होते हुए यू-टर्न लेकर वापस साइंस कॉलेज परिसर पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने करीब 3 किलोमीटर की दूरी तय की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अल्का बाघमार, महापौर एवं सभापति, नगर पालिक निगम दुर्ग ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन में साइंस कॉलेज के करीब 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और नशामुक्ति से जुड़े नारों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती अल्का बाघमार, महापौर एवं सभापति, न.पा.नि. दुर्ग, एम.आई.सी. सदस्य श्री देवनारायण चन्द्राकार, श्री अनिल कुमार पांडे, कुलसचिव, हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग, श्री अजय सिंह, प्राचार्य, साइंस कॉलेज दुर्ग, श्री प्रदीप जांगड़े, नोडल अधिकारी, उच्च शिक्षा, साइंस कॉलेज दुर्ग, श्री अजय कल्याणी, संचालक, नशामुक्ति केन्द्र दुर्ग/भिलाई, श्री चन्द्रशेखर अनमोले, प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज़ दुर्ग/भिलाई, श्री पी.एल. साव, गायत्री परिवार, श्री ए.पी. गौतम, उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग तथा श्री जंतराम ठाकुर, नोडल अधिकारी सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं के लिए नशामुक्ति विषय पर भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.