00 प्रतिशत दृष्टिबाधित दिव्यांग को मिली सहायता, परिवार को ठंड से राहत और पत्नी को मिली मोटराइज्ड ट्राइसायकल दुर्ग, 03 अक्टूबर 2026। शासन की संवेदनशील ‘सेवा संकल्प’ मुहिम के तहत जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाने की पहल लगातार सार्थक साबित हो रही है। इसी कड़ी में खुर्सीपार, भिलाई निवासी मिथलेश साहू और उनके परिवार को प्रशासन की मदद से मुश्किल परिस्थितियों से उबरने का सहारा मिला है।
मिथलेश साहू 100 प्रतिशत दृष्टिबाधित दिव्यांग हैं, जबकि उनकी पत्नी भी अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। परिवार में आय का कोई अन्य साधन नहीं होने के कारण दोनों भिक्षाटन के सहारे अपने दो बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके दोनों बच्चे शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं।
आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण ठंड के मौसम में मिथलेश साहू के लिए स्वयं और बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था करना भी कठिन हो रहा था। अपनी समस्या को लेकर उन्होंने कलेक्टर श्री अभिजित सिंह के समक्ष सहायता की गुहार लगाई।
कलेक्टर ने मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिथलेश साहू और उनके दोनों बच्चों के लिए 03 नग गुणवत्तापूर्ण जैकेट, उनकी पत्नी के लिए 01 नग शॉल तथा पूरे परिवार के लिए 04 नग गर्म ब्लैंकेट उपलब्ध कराए।
इसके साथ ही मिथलेश साहू की पत्नी की शारीरिक असमर्थता को ध्यान में रखते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 01 नग मोटराइज्ड ट्राइसायकल और 01 जोड़ी बैसाखी भी प्रदान की गई।
सहायता मिलने के बाद मिथलेश साहू भावुक हो उठे। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की सेवा भावना और प्रशासन की मदद से उनके परिवार की बड़ी परेशानी दूर हुई है। उन्होंने इस सहायता के लिए सपरिवार शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.