दुर्ग, 29 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पारस पोर्टल के तहत प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की। दुर्ग जिले से कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, श्री हरवंश सिंह मिरी, श्रीमती सिल्ली थॉमस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एनआईसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने एग्रीस्टैक पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीएम सूर्य घर योजना तथा अधोसंरचना और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने धान खरीदी के लिए पात्र सभी वास्तविक किसानों का एग्रीस्टैक में शत-प्रतिशत पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जिन पात्र किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया था, उन्हें इस बार विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए समय रहते पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जाए।
इसी तरह डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कम प्रगति वाले जिलों में कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने फसलों की वास्तविक स्थिति के आधार पर पटवारियों के माध्यम से सर्वे कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने मार्च 2027 तक निर्धारित शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में अधिक से अधिक वेंडर्स को जोड़ने तथा बैंकों के माध्यम से हितग्राहियों को आवश्यक ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि अधिक संख्या में लोग योजना का लाभ उठा सकें। बैठक में पारस पोर्टल के माध्यम से अधोसंरचना एवं विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल के साथ निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान दुर्ग कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने पाटन-गोढ़ीपुर-अमलेश्वर मार्ग पर खारून नदी में निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल और पहुंच मार्ग की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अमलेश्वर क्षेत्र में प्रभावित 9 भू-स्वामियों एवं परिसंपत्तियों से जुड़ी भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने जानकारी दी कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.