दुर्ग, 29 सितंबर 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का सकारात्मक असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। पाटन जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कसही निवासी वृद्धजन श्री सोमनाथ आड़िल, पिता श्री दूजराम को भी इसी पहल के तहत वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिला है।
श्री सोमनाथ आड़िल वृद्धावस्था के दौरान आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन की जांच के दौरान पंचायत सचिव द्वारा वर्ष 2002-03 की बीपीएल सर्वे सूची का अवलोकन किया गया। इसमें श्री सोमनाथ आड़िल के परिवार का नाम गरीबी रेखा से संबंधित सर्वे सूची में दर्ज पाया गया।
पात्रता की पुष्टि होने के बाद पंचायत प्रशासन ने तत्काल आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनका आवेदन राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा। आवेदन स्वीकृत होने के बाद अब श्री सोमनाथ आड़िल के बैंक खाते में प्रतिमाह 500 रुपये की पेंशन राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जमा की जा रही है।
पेंशन की राशि मिलने से श्री सोमनाथ आड़िल को अपनी दैनिक जरूरतों और दवाइयों के खर्च के लिए आर्थिक सहारा मिला है। नियमित रूप से पेंशन प्राप्त होने से उन्हें छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की परेशानी भी कम हुई है।योजना का लाभ मिलने पर श्री सोमनाथ आड़िल ने खुशी जाहिर की और केन्द्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.