समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

VB-G RAM G के तहत आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना और जल सुरक्षा पर दिया गया जोर

दुर्ग, 2 अक्टूबर 2026। जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत ग्राम पंचायत जेवरा में 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे एवं जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश मेश्राम उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को VB-G RAM G एवं VGPP के तहत ग्राम विकास की कार्ययोजना तैयार करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/46303102026162032.jpeg

विशेष ग्राम सभा में VB-G RAM G के अंतर्गत आगामी पांच वर्षों के Perspective Plan तैयार करने, VGPP पोर्टल में आवश्यक प्रविष्टियां करने तथा युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से कार्यों की प्लानिंग पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ग्राम की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों का चयन करने पर जोर दिया गया।

बैठक में जल बजट के आधार पर जल की उपलब्धता एवं आवश्यकता के बीच अंतर को चिन्हांकित कर उसके अनुरूप कार्यों का समायोजन एवं प्राथमिकता निर्धारण करने पर विशेष बल दिया गया। जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा को ग्राम विकास की प्राथमिकता बताते हुए ऐसे कार्यों के चयन पर जोर दिया गया, जिनसे रोजगार के अवसरों के साथ-साथ स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण हो सके।

ग्राम सभा में वर्तमान में VB-G RAM G के अंतर्गत प्रस्तावित 375 कार्यों एवं उनके विभिन्न वर्गीकरण के संबंध में भी जानकारी साझा की गई। मजदूरीमूलक कार्यों एवं ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार करने को लेकर भी चर्चा हुई।

विशेष ग्राम सभा में लगभग 150 ग्रामीणों की सहभागिता रही। इसमें महिलाओं एवं युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। ग्राम सभा के दौरान VGPP की कार्ययोजना एवं ग्राम विकास की आवश्यकताओं, मजदूरीमूलक कार्यों एवं ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा स्वच्छता शपथ को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर ‘कैच द रेन’ अभियान से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। जिला पंचायत के सीईओ श्री बजरंग कुमार दुबे ने कहा कि ग्राम की स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों और जल बजट को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जाए। उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने के साथ जल संरक्षण, कृषि, आजीविका एवं ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़ी स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण को प्राथमिकता देने से गांव के दीर्घकालिक विकास को गति मिलेगी।

विशेष ग्राम सभा में जिला पंचायत दुर्ग के सभापति श्री जितेंद्र यादव, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी साहू, मंडल अध्यक्ष श्री घनश्याम साहू, सरपंच श्री घनेशराम नागवंशी, उपसरपंच श्री प्रशांत कुमार गौतम, पंच श्री अजय साहू, श्री संतोष साहू एवं श्री सुरेंद्र नंदन देशमुख सहित अन्य पंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग से श्री झाड़ू राम साहू एवं श्रीमती पूर्णिमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

ग्राम सभा में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता के साथ ग्राम की आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही VB-G RAM G एवं VGPP के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.