समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिनों का सम्मान, माताओं व बच्चों के लिए हुए विशेष आयोजन दुर्ग, 30 सितंबर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नगर पालिक निगम दुर्ग के परियोजना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 के कादम्बरी नगर स्थित आंगनबाड़ी भवन में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अलका बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। लोक कर्म प्रभारी श्री देव नारायण चन्द्राकर की मौजूदगी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों के उल्लेखनीय कार्यों के लिए उनका सम्मान किया गया।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/50201102026115213.jpeg

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के साथ पोषण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना रहा। महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिनें शासन की स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पौष्टिक आहार सहित कई गतिविधियां संचालित की जाती हैं।

उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान मां के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनें घर-घर जाकर परिवारों को कुपोषण से बचाव और संतुलित आहार के संबंध में जानकारी देती हैं। उनके प्रयासों से माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल को मजबूती मिल रही है।

आंगन मिलन कार्यक्रम में गर्भवती माताओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों को पारंपरिक रूप से अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस दौरान माताओं को बच्चों के लिए आवश्यक पौष्टिक आहार तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम स्थल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा तैयार किए गए पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों को खीर, पूरी-हलवा, केला, सलाद, लड्डू सहित विभिन्न खाद्य सामग्री वितरित की गई। आयोजन के दौरान पोषणयुक्त भोजन को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी श्री देव नारायण चन्द्राकर, वार्ड पार्षद श्रीमती सुरूचि पाटिल, श्रीमती रंजीता पाटिल एवं श्रीमती जयश्री राजपूत सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानिन, माताएं और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.