रायपुर। ग्राम कोलर में विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी और मां वीणापाणी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
समारोह में गांव के 18 चिकित्सकों, दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 10 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही यादव ठेठवार समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संतोष यदु, समाजसेवी संस्था वक्ता मंच रायपुर की टीम और मानव सेवा मिशन बालको कोरबा को भी सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रहे। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को दर्शाते हुए सुश्री दुर्गा साहू और उनकी टीम ने पंडवानी की शानदार प्रस्तुति दी।
ग्राम गौरव सम्मान से सम्मानित एवं गुडविल हॉस्पिटल रायपुर के संचालक डॉ. सत्यजीत साहू ने कहा कि व्यक्ति जीवन में कितनी भी सफलता हासिल कर ले, उसे अपनी जड़ों और संस्कृति से हमेशा जुड़े रहना चाहिए। वहीं प्रभात मिश्र ने छत्तीसगढ़ी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही।
अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने ग्राम कोलर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अंडरग्राउंड नाली निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने गांव के विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी मेरिट सूची में स्थान बना रहे हैं और पीएससी-यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर गांव और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु ने जरूरतमंद ग्रामीणों को ट्राइसाइकिल और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए 5 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की बात कही।
समारोह में सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. सत्यजीत साहू, डॉ. देवनाथ साहू, डॉ. रमेश साहू, डॉ. धनेश्वर साहू, डॉ. तोषण साहू, डॉ. तिजेश यादव, डॉ. दीपक साहू, डॉ. हर्षा चंद्राकर, डॉ. विवेक साहू, डॉ. कमलेश मंडल, डॉ. कमलजीत साहू, डॉ. गिरधर साहू, डॉ. रामशरण यादव और मोहन पाल सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर के सभापति अन्नू तारक, संतोष यदु, राघवेंद्र साहू, डीएसपी गुरुनारायण यादव, जनपद सदस्य तनु महेश साहू, सरपंच शकुंतला महेश्वर बांधे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन समिति की ओर से हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, गजेंद्र कुमार साहू, गज्जू यादव, सत्येंद्र साहू, मनोज पटेल सहित समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन कवि डिकेश्वर साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. तोषण साहू ने किया।
इस आयोजन के माध्यम से गांव की प्रतिभाओं को सम्मान देने के साथ शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.